शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Updated : मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (19:28 IST)

सोने-चांदी में मामूली सुधार

सोने-चांदी में मामूली सुधार - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु में नरमी के बीच मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में मांग में सुधार से सोना 20 रुपए चमककर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 30,500 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 20 रुपए की मजबूती के साथ 39,900 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 1.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,316.65 डॉलर प्रति औंस पर रहा। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 2.30 डॉलर टूटकर 1,318.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में आई तेजी के कारण पीली धातु पर दबाव रहा। साथ ही अमेरिका में नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बढ़ने से भी सोने के दाम घटे हैं। वैश्विक बाजारों में चांदी हाजिर 17.05 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही। (वार्ता)