शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. gold, silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (17:33 IST)

सोना 50 रुपए और चांदी 400 रुपए मजबूत

सोना 50 रुपए और चांदी 400 रुपए मजबूत - gold, silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में जारी गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर त्योहारी मांग जोर पकड़ने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने ने पिछले तीन कारोबारी दिवसों की गिरावट से वापसी की और 50 रुपए उछलकर 31,350 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी लगातार चार कारोबारी दिवसों की गिरावट के बाद 400 रुपए चमककर 45,550 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।
 
लंदन एवं न्यूयॉर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.65 डॉलर टूटकर 1,321.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। हालांकि अमेरिकी सोना का दिसंबर वायदा 1.40 डॉलर मजबूत होकर 1,325.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक बाजारों में सुधार से निवेशकों का भरोसा शेयर बाजारों में मजबूत हुआ है, जिससे कीमती धातुओं की मांग प्रभावित हुई है। इसके अलावा प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से भी इन पर दबाव बढ़ा है। इस बीच लंदन में चांदी हाजिर 0.06 डॉलर लुढ़ककर 19.12 डॉलर प्रति औंंस पर आ गई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
अमेरिका बोला, 'पाक करे जैश-ए-मुहम्मद पर कार्रवाई'