शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, gold prices, foreign markets, local market
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016 (15:22 IST)

सोना डेढ़ साल के उच्चतम स्तर पर

सोना डेढ़ साल के उच्चतम स्तर पर - Gold, gold prices, foreign markets, local market
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में जारी तेजी एवं स्थानीय वैवाहिक माँग के बल पर आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 215 रुपए मजबूत होकर डेढ़ साल के उच्चतम स्तर 28800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। हालाँकि, औद्योगिक माँग गिरने से चाँदी 120 रुपए फिसलकर 37100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
हालाँकि, औद्योगिक माँग गिरने से चाँदी 120 रुपएफिसलकर 37100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। लंदन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 18.5 डॉलर यानी 1.54 फीसदी मजबूत होकर साढ़े आठ महीने के उच्चतम स्तर 1216.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अमेरिकी सोना वायदा भी 24.2 डॉलर यानी 2.02 फीसदी तेज होकर 1218.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।
 
विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत मिलने से अमेरिका में फेडरल रिजर्व द्वारा इस साल ब्याज दर बढ़ाने की रफ्तार कम रखने की संभावना से दोनों कीमती धातुओं को मजबूती मिली है।
 
वैश्विक तेजी एवं स्थानीय माँग आने से सोना स्टैंडर्ड 215 रुपए मजबूत होकर 28800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। यह 14 अगस्त 2014 के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। पीली धातु में लगातार 10वें कारोबारी दिवस पर तेजी दर्ज की गई है। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 28650 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। वहीं, आठ ग्राम वाली गिन्नी 22900 रुपए पर स्थिर रही।
 
औद्योगिक माँग गिरने से चाँदी हाजिर 120 रुपए लुढ़ककर 37100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। चाँदी वायदा भी 40 रुपए कमजोर होकर 37160 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली एवं बिकवाली क्रमश: 53 हजार रुपए एवं 54 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
 
फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट एलेन ने बुधवार को अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय बाजार में जारी उथल-पुथल एवं चीन समेत वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता से अमेरिका की अर्थव्यवस्था के लिए संकट उपस्थित हुआ है। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दर बढ़ोतरी की रफ्तार कम रखेगा। इससे दोनों कीमती धातुओं को बल मिला। लंदन में चाँदी हाजिर 0.18 डॉलर चमककर 15.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई। (वार्ता)