शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Summer Vacation Poem
Written By

समर वेकेशन पोयम : फिर आईं छुट्टियां...

समर वेकेशन पोयम : फिर आईं छुट्टियां...। Summer Vacation Poem - Summer Vacation Poem
- डॉ. हरीश निगम
 
खोली है मस्ती ने
खुशियों की मुट्ठियां
फिर आईं छुट्टियां।
 
बस्तों को चैन मिला,
हमको आराम
अब चाहे उधम हो
सुबह से शाम।
 
 
अब कैरम-शतरंज जमे
चाहे हो गुट्टियां
फिर आईं छुट्टियां।
 
यहां-वहां सैर करें
या खेलें खेल
किंतु हमें रखना है
सबसे ही मेल।
 
याद रखें मिट्टी को
भूले हम कुट्टियां
फिर आईं छुट्टियां।
 
साभार- देवपुत्र