शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Bachpan Poem in Hindi
Written By

बच्चों की मनोरंजक कविता : बचपन नाचे

बच्चों की मनोरंजक कविता : बचपन नाचे। Bachpan Poem in Hindi - Bachpan Poem in Hindi
- डॉ. रामनिवास मानव
 
बहो कि जैसे बहती धारा।
मगर न टूटे कभी किनारा।।
 
बढ़ते जाओ, कहता पानी।
दुनिया सारी आनी-जानी।।
 
हरदम पक्षी बनकर चहको।
फूलों सा मुस्काओ, महको।।
 
हो साकार सभी का सपना।
इन्द्रधनुष हो जीवन अपना।।
 
तितली बनकर बचपन नाचे।
और तोतली कविता बांचे।।
 
वैर-भाव सब पीछे छूटें।
सदा प्रेम के अंकुर फूटें।।
 
साभार- देवपुत्र
 
ये भी पढ़ें
क्या कुछ नहीं होगा उन पन्द्रह मिनिटों में...