शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024
  4. pm modi rally in katra call rahul gandhi virus of congress he do not consider our god
Last Updated :कटरा , गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (19:47 IST)

विदेश में जाकर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं राहुल गांधी, कटरा में बोले PM मोदी

विदेश में जाकर हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं राहुल गांधी, कटरा में बोले PM मोदी - pm modi rally in katra call rahul gandhi virus of congress he do not consider our god
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा में आयोजित एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने राहुल गांधी की विदेश में हिन्दू देवी-देवताओं पर की गई टिप्पणियों की तीखी आलोचना की है। इसमें राहुल गांधी ने कथित तौर पर देवी-देवताओं की दिव्यता पर सवाल उठाया था। पीएम मोदी ने कहा कि आप सभी ने सुना होगा कि कांग्रेस पार्टी के वारिस ने विदेश जाकर क्या कहा है। पीएम मोदी ने कहा कि वे कहते हैं कि हमारे देवता भगवान नहीं हैं।
क्या यह हमारे देवताओं का अपमान नहीं है। कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है। इनकी हिम्मत देखिए... ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं।

कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है।  ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है।  इनको वोटबैंक के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही, उत्साह न हो, लेकिन पड़ोसी देश (पाकिस्तान) इन्हें लेकर बहुत उत्साह में है। पाकिस्तान में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस के अलायंस की बल्ले-बल्ले हो रही है। इनके घोषणा पत्र से पाकिस्तान बहुत प्रभावित है।
ये भी पढ़ें
Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम