शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. FIR lodged against Ravneet Singh Bittu
Last Updated : गुरुवार, 19 सितम्बर 2024 (17:22 IST)

रवनीत बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी

राहुल गांधी को 'नंबर एक' आतंकवादी बताया था

रवनीत बिट्टू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, राहुल गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी - FIR lodged against Ravneet Singh Bittu
FIR lodged against Ravneet Singh Bittu : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर उनके खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) के विरुद्ध यहां एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बेंगलुरु पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
 
 
पुलिस ने बताया कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एक पदाधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भारत में सिखों को लेकर अमेरिका में दिए गए बयानों के मामले में रेल राज्यमंत्री बिट्टू ने रविवार को उन पर निशाना साधा था और कहा था कि 'जब बम बनाने में माहिर लोग राहुल गांधी का समर्थन कर रहे हैं तो वे देश के 'नंबर एक' आतंकवादी हैं।' इस बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि बिट्टू 'एक सिरफिरे आदमी' की तरह बात कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ALSO READ: राहुल गांधी देश के नंबर-1 आतंकी, उन पर तो इनाम होना चाहिए, रवनीत सिंह बिट्टू का विवादित बयान