शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Mobile
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (17:54 IST)

अब डाकघरों में मिलेंगे मोबाइल

अब डाकघरों में मिलेंगे मोबाइल - Mobile
सरकार डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। इस तारतम्य में हिमाचल प्रदेश डाक सर्किल राज्य में डिजिटल इंडिया के संदेश के प्रसार के लिए सभी जिला मुख्यालयों में अपने मुख्य डाकघरों में मोबाइल फोन की बिक्री करेगा।

भारतीय डाक व बीएसएनएल ने नोएडा की कंपनी पैंटेल टेक्नोलॉजी के साथ पेंटा भारत फोन पीएफ 301 डाकघरों के जरिए बेचने के लिए करार किया है। 


हिमाचल प्रदेश सर्किल के मुख्य महाडाकपाल मेजर जनरल एके शोरी ने कहा कि कंपनी की चार दक्षिणी राज्यों में पायलट परियोजना काफी सफल रही है और एक साल से कम की अवधि में 70,000 से अधिक फोन बेचे गए हैं।  (एजेंसियां)