शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Jiophone whatsapp
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , मंगलवार, 11 सितम्बर 2018 (17:24 IST)

जियोफोन पर भी मिलेगा अब व्हाट्सएप, 1,500 रुपए मूल्य वर्ग के फोन में जियो का दबदबा

जियोफोन पर भी मिलेगा अब व्हाट्सएप, 1,500 रुपए मूल्य वर्ग के फोन में जियो का दबदबा - Jiophone whatsapp
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने सस्ते 4जी फीचर फोन जियोफोन पर सोशल नेटवर्किंग एप व्हाट्सएप उपलब्ध कराने का ऐलान किया है।  रिलायंस रिटेल ने मंगलवार को दावा किया कि 1,500 रुपए मूल्य वर्ग के मोबाइल में जियो फोन का बाजार में 80 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है। 
 
रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा कि लोगों को डिजिटल जिंदगी से जोड़ने के इस अभियान के दौरान, कई साझेदार इस लक्ष्य को मजबूत करने के लिए आगे आए। ऐसा एक साथी जो वास्तव में शुरुआत से हमारे साथ है, वह फेसबुक और इसके इकोसिस्टम है। इस साझेदारी का नतीजा आज दुनिया के समक्ष है।
 
उन्होंने कहा कि हम आज से एक नई शुरुआत करते हुए सभी जियोफोनों पर व्हाट्सएप, दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले चैट एप्लिकेशन की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। इस उपलब्धि के लिए जियो फेसबुक और व्हाट्सएप टीम का शुक्रिया अदा करना चाहता है।
 
जियोफोन के लिए व्हाट्सएप ने इसका नया संस्करण बनाया है, जो जियो काईओएस पर संचालित होता है। इसको जियो ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। जियो ऐप स्टोर पर यह ऐप 10 सितंबर से ही उपलब्ध है और 20 सितंबर तक सभी जियोफोन में यह काम करने लगेगा।
 
कंपनी ने कहा कि जियोफोन पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल सरल है। इसके लिए उपभोक्ता को सिर्फ अपना नंबर वेरीफाई करना होगा। उसके बाद वह अन्य ह्वाट्सऐप उपभोक्ता के साथ चैटिंग कर सकेगा। यह जियोफोन और जियोफोन2 दोनों पर काम करेगा।
 
नया ऐप व्हाट्सएप का सबसे अच्छा और विश्वसनीय संदेश और फोटो और वीडियो भेजने की क्षमता प्रदान करता है -सभी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड। कीपैड पर केवल कुछ टैप्स के साथ वॉयस मैसेजस को रिकॉर्ड करना और भेजना भी आसान है। इसको प्रारंभ करने के लिए, जियोफोन यूजर्स को केवल अपने फोन नंबर को सत्यापित करने की आवश्यकता है और फिर वे अन्य व्हाट्सएप यूजर्स के साथ वन-ऑन वन या ग्रुप में चैट करना शुरू कर सकते हैं।
 
जियोफोन पर व्हाट्सएप कैसे डाउनलोड करें: व्हाट्सएप 10 सितंबर, 2018 से शुरू होने वाले जियोफोन ऐपस्टोर पर उपलब्ध होगा और 20 सितंबर, 2018 तक सभी जियोफोनों पर लॉन्च कर दिया जाएगा। जियोफोन पर उपलब्ध होने पर, उपयोगकर्ता एपस्टोर पर जाकर और डाउनलोड पर क्लिक करके दोनों जियोफोन और जियोफोन 2 पर व्हाट्सएप डाउनलोड कर सकते हैं
 
रिलायंस रिटेल ने जियोफोन पर सवालों के जवाब देने के लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर 1991 भी शुरू किया है। 
 
जियो ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड : दो साल से भी कम समय में, जियो ने 215 मिलियन से अधिक उपयोगकर्ताओं का एक ग्राहक आधार हासिल कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि यह स्पष्ट है कि अधिकांश 4जी स्मार्टफोन यूजर्स जियो को अपनाया है और दुनिया में सबसे कम कीमत पर विश्व स्तरीय सेवाओं का आनंद ले रहे हैं। परन्तु फीचर फोन यूजर्स जो कि भारतीय मोबाइल यूजर्स का दो-तिहाई हिस्सा हैं, वे इस डिजिटल क्रांति से बाहर छूट गए थे। 
 
इन सेवाओं के सस्ता होने के बावजूद 500 मिलियन फीचर फोन यूजर्स का ये वर्ग एंट्री लेवल 4जी स्मार्टफोन भी नहीं ले सकते था। इसी जरूरत ने जियोफोन को जन्म दिया, जिसे रिलायंस रिटेल लिमिटेड द्वारा अगस्त 2017 में लॉन्च किया गया था।
 
जियोफोन वादा करता है :
* किफायती डिवाइस: मानसून हंगामा ऑफर में जियोफोन को सिर्फ 501 रुपए पर प्रस्तुत कर प्रवेश बाधा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया गया। इससे ये 100 प्रतिशत फोन यूजर्स के लिए किफायती बन गया है। 
* सबसे किफायती मूल्य पर विश्व स्तरीय सेवा: जियोफोन यूजर्स के लिए आकर्षक टैरिफ ऑफर के साथ दुनिया भर में सबसे कम कीमत पर जियो वर्ग में सर्वश्रेष्ठ डेटा और ट्रू-एचडी वॉइस कॉलिंग प्रदान करता है।
* वर्ग में बेस्ट एप्लीकेशंस: जियोफोन उपयोगकर्ता पहले से ही प्रीमियम एप्लीकेशंस का आनंद ले रहे हैं जैसे कि जियोटीवी, जियो सिनेमा, जियोम्यूजिक, जियोचैट, गूगल मैप्स और फेसबुक। 
* डिजिटल आजादी: किसी भी अन्य हाईएंड 4जी स्मार्टफोन यूजर्स की तरह, जियोफोन उपयोगकर्ता भी मनोरंजन, सूचना और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का आनंद अपनी इच्छानुसार ले सकते हैं।
 
जियोफोन के लॉन्च के पिछले एक साल में, जियोफोन ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं:
* रिलायंस रिटेल लिमिटेड द्वारा लॉन्च किया गया जियोफोन, भारत में सबसे बड़ा बिकने वाला फोन बन गया है।
* 1,500 रुपए के मूल्य वर्ग में बेचे गए हर 10 फोन में से 8 जियोफोन हैं।
* जियोफोन पर इस्तेमाल किए गए वॉयस कमांड की संख्या एक अन्य स्मार्टफोन से 5 गुना से अधिक है
* जियोफोन उपयोगकर्ता स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की तुलना में इंटरनेट और एप्लिकेशन का उपयोग करके अधिक समय बिताते हैं।
* जियोफोन उपयोगकर्ता सिर्फ अनकनेक्टड से कनेक्ट नहीं हो रहे हैं, लेकिन वास्तव में जियोफोन और इंटरनेट की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं।