• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rohingya
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 (08:13 IST)

बांग्लादेश में दस हजार रोहिंग्या को प्रवेश की अनुमति

बांग्लादेश में दस हजार रोहिंग्या को प्रवेश की अनुमति | Rohingya
ढाका। बांग्लादेश-म्यांमार की सीमा पर फंसे दस हजार रोहिंग्या शरणार्थियों को बंगलादेश में प्रवेश की अनुमति दे दी गयी है।
 
अमेरिका के इंटर सेक्टर कोऑडिनेटर ग्रुप ने हाल में कहा था कि 10 से 15 हजार के करीब रोहिंग्या सीमा पर फंसे हुए हैं लेकिन बांग्लादेश ने यह कहकर उन्हें प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि शिविरों में जगह नहीं है।
 
बंगलादेश सीमा सुरक्षा बल के कमांडर मेजर इकबाल अहमद ने कल कहा कि सीमा पर लगभग दस हजार लोग फंसे हुए थे। उन्हें सीमा के अंदर प्रवेश की अनुमति दी गयी।
 
गौरतलब है कि म्यांमार के रखाइन प्रांत में 25 अगस्त से जारी हिंसा के कारण करीब पांच लाख 82 हजार रोहिंग्या मुसलमान अपनी जान बचाकर बंगलादेश पहुंचे हैं। संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने रोहिंग्या के खिलाफ हिंसा की कड़ी निंदा की है। (वार्ता)     
ये भी पढ़ें
नवाज शरीफ, उनकी बेटी और दामाद पर भ्रष्टाचार के मामले में आरोप तय