• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Marriage of Prince Harry-Megan Merkel, Britain
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 मई 2018 (14:55 IST)

ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी आज

ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी आज - Marriage of Prince Harry-Megan Merkel, Britain
लंदन। ब्रिटेन में प्रिंस हैरी और अमेरिकी एक्ट्रेस मेगन मर्केल शनिवार को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबर के मुताबिक, इस शाही शादी में कुछ ऐसा होने वाला है, जिससे बेटी और बहू का भेद भी खत्म हो जाएगा।


खबर में बताया गया है कि मेगन के पिता काफी बीमार हैं, इसलिए वे इस शादी में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में दूल्हे प्रिंस हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ही दुल्हन मेगन के लिए सेंट जॉर्ज चैपल में पिता की रस्में निभाएंगे। खबर में शाही महल केंजिंग्टन पैलेस के हवाले से बताया गया है कि खुद मेगन ने इस रस्म को निभाने का आग्रह अपने होने वाले ससुर प्रिंस चार्ल्स से किया था, जिसे उन्होंने मान लिया।

खबर के मुताबिक, प्रिंस चार्ल्स को जो रिवाज निभाना है, वह हमारे यहां के कन्यादान जैसा ही है। खबर में दावा किया गया है कि ईसाई रीति से होने वाली शादियों में पिता दुल्हन का हाथ थामकर उन्हें पादरी और दूल्हे के पास ले जाते हैं।

टीवी सीरिज सूट्स में मुख्य भूमिका निभाकर लोकप्रिय होने वाली मेगन ने 2011 में अमेरिकी निर्माता ट्रेवर एंजेलसन से शादी की थी, लेकिन 2013 में उनका तलाक हो गया। हैरी और मेगन की मुलाकात 2016 में एक दोस्त के घर हुई थी। कुछ महीने पहले चिकन बनाने के दौरान हैरी ने मेगन को शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कर दी।

शादी समारोह में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम भी शामिल होंगी। शाही शादी को लेकर पूरे ब्रिटेन में जश्न का माहौल है और एक लाख से ज्यादा प्रशंसक विंडसर कासल में पहुंच चुके हैं। सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम हैं।

पुलिस, खुफिया अधिकारियों और सेना को शाही जोड़े की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने का आदेश दिया गया है। यहां तक की वे गोलियां भी चला सकते हैं।
ये भी पढ़ें
मोदी बोले- चार करोड़ घरों को एक साल में मिलेगी बिजली