• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. India sent relief material to cyclone affected China
Written By
Last Updated :कोच्चि , शुक्रवार, 20 मई 2016 (12:12 IST)

भारत ने राहत सामग्री के साथ चक्रवात प्रभावित श्रीलंका भेजे दो पोत

भारत ने राहत सामग्री के साथ चक्रवात प्रभावित श्रीलंका भेजे दो पोत - India sent relief material to cyclone affected China
कोच्चि। भारत ने उष्णकटिबंधीय चक्रवात 'रोनू' से बुरी तरह प्रभावित श्रीलंका के लिए राहत सामग्री के साथ शुक्रवार को नौसेना के 2 पोत भेजे।
 
नौसेना ने कहा कि कोच्चि में दक्षिणी नौसेना कमान से उसके 2 पोत- गश्ती पोत आईएनएस सुनयना और टोही पोत आईएनएस सतलुज कोलंबो तट भेजे जा रहे हैं। नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि आईएनएस सतलुज ने राहत सामग्री के साथ कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान से कोलंबो बंदरगाह के लिए अपनी यात्रा पहले ही शुरू कर दी है।
 
आईएनएस सुनयना जल्द ही कोच्चि तट से श्रीलंका के लिए रवाना होगा। चक्रवात ने श्रीलंका तट पर भारी तबाही मचाई है। केगाले क्षेत्र में बाढ़ एवं भूस्खलन की वजह से 43 लोगों की मौत हो गई है और 133 लोग लापता हैं। देश के सभी स्कूलों को एहतियातन बंद कर दिया गया है।
 
इस चक्रवात के कारण आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है, क्योंकि यह श्रीलंका से पूर्वोत्तर की ओर बढ़ता हुआ बांग्लादेश एवं म्यांमार की तरफ जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
दावा!! पाक मिसाइलें मचा देगी तबाही, बचने में सक्षम नहीं भारत...