शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. cut private part of boy in Pakistan
Written By
Last Modified: लाहौर , बुधवार, 12 अप्रैल 2017 (12:39 IST)

दरिंदगी! लड़के का गुप्तांग काटा और आंखें निकालीं

दरिंदगी! लड़के का गुप्तांग काटा और आंखें निकालीं - cut private part of boy in Pakistan
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अवैध संबंध के शक में लड़की के परिजनों ने 15 वर्षीय एक किशोर को भयंकर यातना देते हुए पहले उसका गुप्तांग काट दिया। इतने पर भी दरिंदों का गुस्सा नहीं था और उन्होंने उसकी आंखें ही निकाली ली। नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले इस किशोर की आंखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई हालांकि चिकित्सक उसकी जान बचाने में सफल रहे।
 
घटना मंगलवार को उस समय सामने आई जब लड़के के परिजनों ने लाहौर शहर के रायविंड क्षेत्र में लड़की के परिजनों से खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 
पीड़ित लड़के के परिजनों की ओर दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार लड़की के पिता और उनके सहयोगियों ने लड़की से अवैध संबंध के शक में उनके बेटे का फरवरी के आखिर सप्ताह में अपहरण कर लिया था।
 
आरोपी लड़के को स्कूल से अगवा करने के बाद रावी नदी के पास एक निर्जन स्थान पर ले गए उसका गुप्तांग काट दिया और उसकी आंखें निकाली ली। इस बर्बरता के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने लड़के को देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसकी जान बचा ली।
 
पीड़ित के पिता ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) का एक सांसद आरोपियों का समर्थन कर रहा है। लड़के के पिता ने पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश से मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
 
लाहौर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैदर अशरफ ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, 'मामले की जांच पूरी होने के बाद हम चालान पेश करेंगे।' (भाषा) 
ये भी पढ़ें
...इसलिए लेट हो गई अकाल तख्त एक्सप्रेस, यात्री परेशान