शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Astronaut Neil Armstrong
Written By
Last Modified: मंगलवार, 23 मई 2017 (18:57 IST)

40 लाख डॉलर में नीलाम होगा आर्मस्ट्रांग का बैग!

40 लाख डॉलर में नीलाम होगा आर्मस्ट्रांग का बैग! - Astronaut Neil Armstrong
न्यूयॉर्क। चांद पर पहला कदम रखने वाले अंतरिक्षयात्री नील आर्मस्ट्रांग ने चंद्रमा की धूल के नमूने लाने के लिए जिस बैग का इस्तेमाल किया था उसके 40 लाख डॉलर में नीलाम होने की संभावना है।
 
48 वर्ष पहले चंद्रमा से पृथ्वी पर लाए इस बैग में वहां की धूल के अवशेष हैं और यह इंसान की सबसे बड़ी उपलब्धि की असाधारण दुर्लभ निशानी है। इस बैग की नीलामी 20 जुलाई को होगी इसके अलावा नीलामी में चंद्रमा में आर्मस्ट्रांग के सहयोगी रहे बज एल्ड्रिन द्वारा हस्ताक्षरित एक फोटो तथा अनेक यादगार वस्तुएं शामिल की जाएंगी।
 
सोथेबी नीलामी घर के अनुसार, यह नीलामी अंतरिक्ष अन्वेषण से जुड़ी वस्तुओं को पहली बार बाजार में लाएगी। अपोलो 11 अभियान में आर्मस्ट्रांग ने कम से कम 500 ग्राम पदार्थ और चंद्रमा की सतह से पांच भिन्न स्थानों से चट्टान के 12 खंड इकट्ठे किए थे, जिनकी लंबाई एक सेंटीमीटर से ज्यादा थी। दशकों तक किसी को इस बैग का असली इतिहास मालूम नहीं था। एक वर्ष पहले ही इसकी हकीकत मालूम हुई। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भारत की कार्रवाई से तिलमिलाई पाक सेना