शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Abu Bakar al Baghdadi, ISIS
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 सितम्बर 2017 (00:02 IST)

बगदादी का नया ऑडियो हुआ जारी

बगदादी का नया ऑडियो हुआ जारी - Abu Bakar al Baghdadi, ISIS
काहिरा। खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने गुरुवार को अपने सरगना अबू बकर अल बगदादी का 45 मिनट का ऑडियो जारी किया। बगदादी के संबंध में  पिछले एक साल से न तो कोई सूचना थी और ना ही उसने इस बीच अपना ऑडियो अथवा वीडियो जारी किया।
           
बगदादी का यह ऑडियो ऐसे समय में आया है, जब रूस ने दावा किया था कि उसके हमले में यह आतंकवादी मारा गया है। हालांकि अमेरिका कहता रहा है कि बगदादी जिंदा है जबकि पश्चिमी देश और इराक बगदादी की मौत को लेकर संशय में थे। बगदादी के संबंध में  पिछले एक साल से न तो कोई सूचना थी और ना ही उसने इस बीच अपना ऑडियो अथवा वीडियो जारी किया। एक साल के दौरान इराक और सीरिया में इस संगठन के वर्चस्व वाले काफी क्षेत्र उसके हाथ से निकल गए हैं।
                 
इस संगठन से जुड़े अल-फुरकान मीडिया ने यह ऑडियो जारी किया है। हालांकि ऑडियो में  तिथि स्पष्ट नहीं है लेकिन बगदादी ने इसमें उत्तर कोरिया की ओर से जापान और अमेरिका को दी जा रही धमकियों का जिक्र किया है।
 
बगदादी को अंतिम ऑडियो नवंबर 2016 में आया था। यह ऑडियो सीरिया के मोसुल में लड़ाई शुरू होने के दो सप्ताह बाद आया था जिसमें उसने अपने समर्थकों को संबोधन करते सुना था कि  विरोधियों के खून की नदी बहा दी जाएगी।
            
अमेरिकानीत इराकी सेना ने आईएस का मोसुल से सफाया कर दिया है। माना जा रहा है कि बगदादी मोसुल और रक्का के बीच हजारों किलोमीटर में फैले रेगिस्तान में छिपा है।
            
रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष के शुरू में दावा किया था कि रक्का के बाहरी इलाके में किए गए हवाई हमले में उसने बगदादी को मार गिराया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
बाली में ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका, एक लाख विस्थापित