हाल ही में सोशल मीडिया में एक फुटेज सामने आया है जिसमें एक रहस्यमयी प्राणी कैमरे में कैद हुआ है। पुर्तगाल के रेगिस्तान में एक दो पैरों पर चलने वाला अजीबोगरीब प्राणी देखा गया। हालांकि यह रहस्यमयी प्राणी ज्यादा देर के लिए कैमरे में नहीं रहा। वह एक बड़ी झाड़ी के पीछे गायब हो गया। इस कैमरे को जूम आउट करके रेगिस्तान बताया गया है और उसके एक तरफ कार पार्क भी है जहां मौजूद लोगों को इस बारे में खबर तक नहीं है।
बताया जा रहा है कि इसे अनजाने में फिल्माया गया है और इस रहस्यमय फुटेज को एक महीने पहले पोस्ट किया गया था।