शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Cuckoo

कविता : कोयल रानी

कविता : कोयल रानी - Cuckoo
कुहू-कुहू कर मीठे स्वर में,
हमें बुलाती
रानी।
अमराई में तान सुरीली,
उसकी लगती बड़ी सुहानी।।1।।
 
बौरों के सौंधी खशबू को,
चहुं दिशा में महकाती है।
रंग-बिरंगे पंछी के संग,
फुदक-फुदककर गाती है।।2।।
 
बगिया के सारे पंछी के,
मन को सचमुच हर लेती है।
ऋतुराज के इस मौसम में,
ढेरों खुशियां भर देती है।।3।।
ये भी पढ़ें
लघु कहानी : आत्मबल