• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. kale health benefits
Written By

Health Benefits Of Kale : सुपरफूड केल के 5 जबरदस्‍त फायदे, आज से ही अपनी डाइट में करें शामिल

Health Benefits Of Kale : सुपरफूड केल के 5 जबरदस्‍त फायदे, आज से ही अपनी डाइट में करें शामिल - kale health benefits
kale benefits
 
केल एक सुपरफूड की श्रेणी में आता है। यह कई प्रकार के रंग का होता है, जैसे सफेद, लाल पीले-हरे और बैंगनी। केल भी अन्य फलों की तरह कई पोषक तत्वों से रीच होता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स क्वेरसेटिन और केम्‍फेरोल जैसे जरूरी एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से कैंसर रोधी का प्रभाव भी कम होता है। हड्डियों का विकास करने में यह अहम भूमिका निभाता है। आइए जानते हैं इस फूड का सेवन करने से क्‍या लाभ मिलते हैं।  
 
1.वजन घटाने में मददगार - केल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है। अगर आप वजन कम करने का बेहतरीन विकल्प खोज रहे हैं तो यह सबसे अच्‍छा विकल्‍प है।  इसमें प्रोटीन और फाइबर के साथ ही कम एनर्जी डेंसिटी होती है। जिससे लंबे वक्त तक पेट भरा होता है।  
 
2.पाचन में आराम - इसका सेवन करने से पाचन की समस्या में आराम मिलता है। प्रोबायोटिक्‍स से भरपूर तनों के साथ तले हुए और भोजन के साथ बेहतरीन तरीका है।
 
3. आयरन का प्रमुख स्‍त्रोत - यह उन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो हर महीने पीरियड के दौर से गुजरते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में ऑक्सीजन और हीमोग्लोबिन और एंजाइम के निर्माण में सहायता करती है। इसके सेवन से बॉडी में आयरन की मात्रा बढ़ जाएगी।  
 
4.विटामिन K की भरपूर मात्रा - पत्‍तेदार सब्‍जी होने से इसमें के1, के2 की अच्छी मात्रा होती है। के2 हड्डी के विकास में सहायक होती है। इसके सेवन से धमनी स्वास्थ्य को बेहतर रखने के साथ अन्‍य प्रोटीन मैट्रिक्‍स ग्‍लै की भी मदद करता है।    
 
5.कोलेस्ट्रॉल को कम करें  - केल  पित्‍त एसिड सीक्वेस्ट्रेट पैदा करता है। जिससे शरीर में मौजूद वसा को पचाने में मदद करता है। अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल का प्रवाह कम होता है तो हार्ट अटैक का खतरा बहुत अधिक नहीं होता है।  
 
ये भी पढ़ें
benefits of juice : चमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो करें इन ब्यूटी ड्रिंक्स का सेवन