शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. include these fruits in diet for speedy weight loss
Written By

जल्दी वजन कम करना है तो ये 5 फल खाना कर दें शुरू, फ‍िर देखि‍ए कमाल

जल्दी वजन कम करना है तो ये 5 फल खाना कर दें शुरू, फ‍िर देखि‍ए कमाल - include these fruits in diet for speedy weight loss
क्या बढ़ा हुआ वजन आपकी भी समस्या बन चुका है? हर वक्त आपके मन में चलता रहता है कि कैसे इस बढ़े हुए फैट को कम करें? आप डाइट में ऐसा बदलाव चाहते हैं जो आपको एकदम फिट बना दे तो समझिए आपको उपाय मिल गया है। इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। इन्हें खाते रहने से आपको भरपूर न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे और फिटनेस के तो क्या कहने। 
 
अनार : अनार जितना टेस्टी है उतना ही गुणकारी भी। इसका रंग लाल होना इस बात की निशानी है कि ये आपको ढेर सारे पौषक तत्व देने के अलावा खून या हीमोग्लोबिन का भी कोटा पूरा करने में समर्थ है। वजन की तो आपको चिंता करने की ज़रूरत ही नहीं। 
 
अमरूद : एक और टेस्टी फल है अमरूद। आपके पाचन को बेहतरीन करने वाला अमरूद इतना गुणकारी है कि इसके न्यूट्रिएंट्स इसे लगभग संपूर्ण भोजन बनाते हैं। सबसे अच्छी बात है कि इसे भरपूर खाएं और बढ़ते वजन को एकदम भूल जाएं।   

 
सेबफल : इसके बारे में प्रसिद्ध है कि रोज का एक सेब आपके पास डॉक्टर नहीं आने देगा। इसके पोषक तत्व इतने गुणकारी हैं कि आप बीमार भी नहीं पड़ेंगे। वजन की चिंता भूलने का समय आ गया है। 
 
अनानास : पाइनेपल या अनानास का ज्यूस सबसे पसंदीदा ज्यूस में से एक है। इसे आप यूं भी सलाद का हिस्सा बनाकार खा सकते हैं। यह बेहद स्वादिष्ट और गुणकारी है। वजन कम करना भी इसके गुणों में से एक है। 

 
संतरा : संतरे के स्वाद और इसके गुणों के तो क्या कहने। इसका चाहे ज्यूस पीएं या और भी बेहतर पूरा संतरा खाएं। ये फाइबर से भरपूर और इसके विटामिन के गुण तो अनुपम है। वजन कम होना शर्तिया है। 

 
 
ये भी पढ़ें
जानिए क्यों नहीं करना चाहिए बेस्ट फ्रेंड से प्यार, 4 कारण