बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. जान-जहान
  4. Chikungunnya Symptoms In Hindi
Written By

चिकनगुनिया के 5 लक्षण जानिए और सावधान रहिए

चिकनगुनिया के 5 लक्षण जानिए और सावधान रहिए - Chikungunnya Symptoms In Hindi
चिकनगुनिया से बचने के लिए जरूरी है कि आपको उसके कारण और लक्षणों के बारे में जानकारी हो। जानिए चिकनगुनिया के यह 5 लक्षण, जो पता चलते ही आप हो जाएं सतर्क और शुरू कर दें अपना इलाज... 
 
1 बुखार - तेज बुखार होना, चिकनगुनिया के प्रमुख और शुरुआती लक्षणों में शामिल है। अगर आपको सप्ताह भर से भी अधिक समय तक बुखार बना हुआ है, और कम नहीं हो रहा, तो डॉक्टर के पास जाकर जरूरी जांच अवश्य कराएं।
 
2 सिरदर्द - तेज बुखार के साथ सिर भरी होना और सिर में दर्द बना रहना भी चिकनगुनिया के लक्षणों में शामिल हैं। ऐसा होने पर लापरवाही बिल्कुल न बरतें और इलाज कराएं।
 
3 जोड़ों में दर्द - चिकनगुनिया होने पर शरीर के समस्त जोड़ों में तेज दर्द होता है और उनकी कार्यक्षमता भी प्रभावित होती है। इस तरह का तेज दर्द जोड़ों में लंबे समय तक बना रहता है।
 
4 चकत्ते पड़ना - शरीर पर चकत्ते पड़ना या लाल निशान पड़ना चिकनगुनिया में आम है। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर किसी को इस तरह की त्वचा समस्या हो, कभी-कभी ये काफी कम मात्रा में भी होते हैं।
 
5 मांसपेशियों में खिंचाव, कई बार सूजन, चक्कर आना और उल्टी जैसी मन होना भी इस बीमारी के सामान्य लक्षणों में शामिल है। इस तरह के लक्षण नजर आने पर सावधान हो जाएं, डॉक्टर को दिखाएं और जितना हो सके आराम करें।
 
ये भी पढ़ें
बारिश में मलेरिया से रहें सावधान, 5 टिप्स रखें याद