शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Synopsis of Mubarakan
Written By

मुबारकां की कहानी

मुबारकां की कहानी | Synopsis of Mubarakan
निर्माता : सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स प्रोडक्शन्स, मुराद खेतानी, अश्विनी वर्दे 
निर्देशक : अनीस बज़्मी 
संगीत : अमाल मलिक, ऋषि रिच, यश आनंद
कलाकार : अर्जुन कपूर, इलियाना डीक्रूज, अथिया शेट्टी, अनिल कपूर, नेहा शर्मा, रत्ना पाठक, पवन मल्होत्रा, राहुल देव 
रिलीज डेट : 28 जुलाई 2017 
करण और चरण (अर्जुन कपूर) जुड़वां हैं। दिखने में दोनों एक जैसे हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व एकदम जुदा है। करण तेज-तर्रार है और चरण सीधा-सादा। कुछ कारणों से दोनों की परवरिश अलग-अलग जगह होती है। करण लंदन में पलता-बढ़ता है तो चरण चंडीगढ़ में। 
परिवार वाले करण और चरण की शादी के लिए लड़कियों की तलाश शुरू करते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि दोनों की गर्लफ्रेंड हैं। करण अपना दिल स्वीटी (इलियाना डीक्रूज) को दे बैठा है जबकि अंजलि (अथिया शेट्टी) से चरण शादी करना चाहता है। 
एक घटना ऐसी घटती है कि करण और चरण की जिंदगी में कन्फ्यूजन पैदा हो जाता है। एक ही ऐसा आदमी है जो दोनों को इस मुसीबत से निकाल सकता है। उसका नाम है करतार सिंह बाजवा (अनिल कपूर)। अब ये जीनियस मामला सुलझाता है या और उलझा देता है, इसके लिए देखना होगी 'मुबारकां'। 
ये भी पढ़ें
अब सुपरहीरो बनेंगे रणबीर कपूर