• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Vivek Oberoi arrives to visit the temple being built in Abu Dhabi
Last Modified: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (18:18 IST)

अबू धाबी में बन रहे मंदिर के दर्शन करने पहुंचे विवेक ओबेरॉय, बोले- मूर्तियों में शक्ति का एहसास होता है...

विवेक ओबेरॉय को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी निमंत्रण मिला है

Vivek Oberoi arrives to visit the temple being built in Abu Dhabi - Vivek Oberoi arrives to visit the temple being built in Abu Dhabi
vivek oberoi visited mandir in abu dhabi: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों से चल रही है। 22 जनवरी को होने वाले इस भव्य समारोह में कई बड़ी हस्तियां भी अयोध्या पहुंचने वाली है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी निमंत्रण मिला है। 
 
वहीं इस भव्य समारोह से पहले विवेक ओबेरॉय अपने परिवार के संग दुबई में बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन करने पहुंचे। विवेक ने अबू धाबी में बन रहे इस मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है। 
 
ऐतिहासिक मंदिर के अद्भुत डिजाइन और हाथ से की गई नक्काशीदार पत्थर के स्तंभों को देख एक्टर गदगद हो गए। विवेक ओबेरॉय वीडियो में कह रहे हैं, जब आप मंदिर में जाते हैं तो वहां स्थापित मूर्तियों में शक्ति का एहसास होता। मेरी आंखों में आंसू हैं। मैं परिवार के साथ इस मंदिर में पहुंचा, लेकिन यहां पहुंचने के बाद मैं किसी दूसरी दुनिया में ही पहुंच गया। इसे बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।
 
बता दें कि विवेक ओबेरॉय को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी निमंत्रण मिला है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। विवेक ने प्राण प्रतिष्ठा का निमंणि स्वीकारते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। 
 
इसके साथ विवेक ने लिखा था, भारत का हृदय है राम और हर भारतीय के हृदय में राम। 500 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है, यह देखना खूबसूरत है कि सभी देशों, धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग इस उत्सव में एक साथ आ रहे हैं।
 
उन्होंने लिखा, भगवान श्री राम को राम राज्य में परम एकीकरणकर्ता के रूप में जाना जाता था, हजारों साल बाद वह हैं अभी भी हम सभी को फिर से एक साथ ला रहे हैं। यह सिर्फ एक मंदिर नहीं है, यह राम राज्य के 4 स्तंभ शांति, सद्भाव, न्याय और समृद्धि का प्रतीक है। मैं इस ऐतिहासिक क्षण में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए जाने से अभिभूत हूं। जय श्री राम।
ये भी पढ़ें
अक्षरा सिंह के शो में मचा बवाल, पत्थरबाजी में बाल-बाल बचीं भोजपुरी सिंगर