रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 17 ankita lokhande tried to lip kiss her husband vicky jain says tv pe nahi acha lagta
Last Modified: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (14:28 IST)

Bigg Boss 17 : पति संग रोमांटिक हुईं अंकिता लोखंडे, विक्की जैन बोले- नेशनल टीवी पर नहीं लगता अच्छा

अंकिता ने पति विक्की संग चीजों को सुधारने की कोशिश की

bigg boss 17 ankita lokhande tried to lip kiss her husband vicky jain says tv pe nahi acha lagta - bigg boss 17 ankita lokhande tried to lip kiss her husband vicky jain says tv pe nahi acha lagta
Bigg Boss 17 Update: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के घर में अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच का रिश्ता काफी नाजुक मोड़ पर पहुंच गया है। शो में दोनों एक दूसरे से लड़ते ही दिख रहे हैं। कभी अंकिता पजेसिव हो जाती है तो कभी विक्की उनक पर हावी हो जाते हैं। 
 
बीते एपिसोड में अंकिता ने पति विक्की संग चीजों को सुधारने की कोशिश भी की। लेकिन विक्की ने अपनी तरफ से कोई जहमत नहीं उठाई। उल्टा उन्होंने अंकिता को इग्नोर कर दिया। 
एपिसोड में दिखाया गया कि लगातार हो रही लड़ाइयों को ठीक करने के लिए अंकिता अपने पति विक्की जैन के लिए तैयार होती हैं। उन्होंने विक्की को गालों पर किस किया। लेकिन जैसे ही उन्होंने पति के लिप पर किस करने की कोशिक की, विक्की ने उन्हें तुरंत रोक दिया। 
 
विक्की ने कहा कि वो कंफर्टेबल नहीं हैं। उन्होंने कहा, प्लीज समझ लेना बात को। बार-बार अच्छा नहीं लगता मेरे को। गुस्सा भी मत हो, समझ भी ले और बस स्माइल कर दे। प्लीज बिट्टू। इस पर अंकिता कहती हैं, 'मैं अपने पति की पप्पी ना लूं तो किसकी लूं? विक्की तू तो नहीं लेता, मुझे तो लेने दे।'
 
विक्की जैन कहते हैं, पति से सिर्फ एक इमोशन नहीं होता। उससे दिन भर कोई बात ना करो, छब्बीस मुंह बनाओ और फिर एक पप्पी एक लेलो। अंकिता ने कहा, कम से कम मैं कोशिश तो करती हूं। विक्की ने आखिर में कहा, होठों पर किस लेना मुझे टीवी पर अच्छा नहीं लगता।
 
इसपर अंकिता बताती हैं कि वह उनके होठों पर नहीं बल्कि उनके गालों पर किस करने वाली थीं। अंकिता ने विक्की के साथ चीजों को सुलझाने की कोशिश की और उन्हें बताया कि फैमिली वीक के बाद से वह समस्याओं का सामना कर रही थीं और उदास महसूस कर रही थीं। 
 
ये भी पढ़ें
घास की चप्पल पहन निकलीं अदा शर्मा, फैंस ने की जमकर तारीफ