• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vidya balan ileana decruz upcoming movie do aur do pyar poster and release date out
Last Modified: बुधवार, 17 जनवरी 2024 (15:24 IST)

विद्या बालन-इलियाना डिक्रूज की नई फिल्म 'दो और दो प्यार' का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

फिल्म में विद्या, सेंधिल राममूर्ति और इलियाना, प्र‍तीक गांधी संग रोमांस करते दिखेंगी

vidya balan ileana decruz upcoming movie do aur do pyar poster and release date out - vidya balan ileana decruz upcoming movie do aur do pyar poster and release date out
  • 29 मार्च 2024 को रिलीज होगी फिल्म
  • श्रृषा गुहा ठाकुरता करेंगी निर्देशित 
  • फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज 
Film Do Aur Do Pyaar: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और इलियाना डिक्रूज जल्द ही फिल्म 'दो और दो प्यार' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विद्या, सेंधिल राममूर्ति और इलियाना, प्र‍तीक गांधी संग रोमांस करते दिखेंगी। प्रोडक्शन कंपनी अप्लॉज इंटरनेटनमेंट ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की है। 
 
इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'इस मौसम में प्यार आपको आश्चर्यचकित कर दे, आपको भ्रमित कर दे! फिल्म 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
 
फर्स्ट लुक पोस्टर में विद्या बालन सेंधिल के साथ और इलियाना प्रतीक गांधी के साथ इश्क फरमाती नजर आ रही हैंह।  फिल्म दो और दो प्यार को फिल्म निर्माता श्रृषा गुहा ठाकुरता ने निर्देशित किया है। यह इनकी डेब्यू फिल्म है। 
 
बताया जा रहा है कि ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म द लवर्स की कहानी पर आधारित है, जो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात करती है।
ये भी पढ़ें
आज का मजेदार चटपटा चुटकुला : सर्दियों का खास मैजिक ट्रिक आपके लिए