शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Top 10 Hindi Songs, Music, Mehbooba, Ek Dil Ek Jaan, Tera Zikr
Written By

सप्ताह के टॉप 10 हिंदी गाने

(13 नवंबर से 19 नवंबर 2017)

सप्ताह के टॉप 10 हिंदी गाने - Top 10 Hindi Songs, Music, Mehbooba, Ek Dil Ek Jaan, Tera Zikr
1) मेहबूबा (फुकरे रिटर्न्स) (नेहा कक्कड़, यस्सर देसाई, रफ्तार)
मोहम्मद रफी के फेमस गाने 'मेहबूबा' का शानदार वर्ज़न और नए लिरिक्स के साथ धमाकेदार म्युज़िक ने इसे नंबर वन बना  दिया है। 
 
2) पल (मानसून शूटआउट) (अरिजीत सिंह)
रोमांटिक गाना और अरिजीत की आवाज़, नवाज़ की फिल्म का यह गाना नंबर 2 पर आ गया है।  
 
3) एक दिल एक जान (पद्मावती) (शिवम पाठक)
दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की शानदार कैमेस्ट्री को इस प्यारे रोमांटिक गाने ने बेहतरीन बना दिया है। 
     
4) बेवजह (अनिरुद्ध रविचंदेर)
इंडिया के पहले वर्टिकल वीडियो में बढ़िया लिरिक्स और म्युज़िक के साथ यह गाना चौथे पायदान पर है। यह आज के टेक-सेवी  जनरेशन के लिए बनाया गया है।  
 
5) साहिबा रुस गयिया (फिरंगी) (राहत फतेह अली खान)
फिरंगी का यह सैड सांग और उस पर राहत फतेह अली खान की आवाज़ ने इसे टॉप 5 में बनाए रखा है।  
 
6) बन जा रानी (तुम्हारी सुलु) (गुरु रंधावा)
यह गाना अब तक टॉप 10 में बरकरार है, लेकिन 2 पायदान नीचे आ गया है। 
 
7) पल्लो लटके (शादी में ज़रुर आना) (ज्योतिका तंगरी, यस्सर देसाई)
पल्लो लटके के इस रीप्राईज़ वर्ज़न ने नया पार्टी सांग दिया है, जो अब तक 7वें पायदान पर है।   
 
8) तेरा ज़िक्र (दर्शन रावल)  
दर्शन रावल की आवाज़ काफी वक़्त बाद युवाओं को लुभा रही है। सोनी म्युज़िक ने इस गाने को रिलीज़ किया है। 
 
9) घूमर (पद्मावती) (श्रेया घोषाल, स्वरूप खान)
पद्मावती के इस राजस्थानी अंदाज़ को इस सप्ताह नंबर 9 पर जगह मिली है।   
 
10) जोगी (शादी में ज़रूर आना) (यस्सर देसाई, आकांक्षा शर्मा)
रोमांटिक गानों के इस सप्ताह में जोगी भी टॉप 10 में शामिल है।