• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor, Padman, Akshay Kumar, Radhika Apte, Veere Di Wedding
Written By

पैडमैन में सोनम कपूर के रोल पर चल गई कैंची

सोनम कपूर
महिलाओं के मासिक धर्म के बारे में जागरुक करती फिल्म 'पैडमैन' ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। लोगों ने मासिक धर्म के विषय से लेकर सस्ते पैड के महत्व को भी समझा। क्रिटिक्स ने भी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की। इसके अलावा फिल्म के एक्टर्स ने फिल्म में जो जान डाली है वो बात किसी से छिपी नहीं है। 
 
अरुणाचलम मुरूगंथम के जीवन पर आधारित इस कहानी में अक्षय कुमार ने पैडमैन की भूमिका निभाई है। अक्षय का उस किरदार में ढल जाना बेहतरीन था। गांव में अपने पति और परिवार की इज़्ज़त का ख्याल रखने वाली राधिका आप्टे ने भी पत्नी का किरदार बखूबी निभाया है। इसके अलावा मुख्य किरदार निभाया है सोनम कपूर ने। अक्षय के जीवन में आने से लेकर उनके काम को आगे बढ़ाने तक का सफर सोनम कपूर के बिना अधूरा था। 
 
अक्षय और सोनम की दोस्ती भी फिल्म में सीमित दायरे में दिखाई गई। इसे लेकर सोनम ने बताया कि फिल्म में उनकी दोस्ती से ज़्यादा भी कुछ था जो दिखाया नहीं गया। फिल्म को छोटी करने के लिए इसे एडिट कर दिया गया। हालांकि मुझे लगता है जो दिखाया गया है वो भी ठीक है, लेकिन फिल्म में हमारे दिखाए रिलेशनशिप से भी ज़्यादा था। 
 
सोनम फिलहाल 'वीरे दी वेडिंग' की शूट में लगी हैं। इसमें करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी हैं। इसे सोनम की बहन रिया कपूर निर्मित कर रही हैं। 
ये भी पढ़ें
मेरे लिए रुपए कोई मायने नहीं रखता : शाहरुख खान