गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Sridevi, Marriage
Written By

क्यों आगे बढ़ गई सोनम कपूर की शादी?

क्यों आगे बढ़ गई सोनम कपूर की शादी? - Sonam Kapoor, Anand Ahuja, Sridevi, Marriage
कुछ वक़्त पहले ही खबर आई थी कि सोनम कपूर और आनंद आहुजा शादी करने वाले हैं। हालांकि इस बात पर सोनम ने कुछ नहीं कहा लेकिन खबर थी कि उन्होंने अपनी फिल्मों की डेट आगे बढ़ा दी है। साथ ही उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान की थी और उसके लिए उन्होंने बुकिंग भी कर ली थी। लेकिन अब लगता है कि सब कुछ कैंसल हो जाएगा। 
 
सोनम और पूरा कपूर खानदान श्रीदेवी की अचानक हुए निधन से शोक में है। हालांकि सभी खुद को संभाल रहे हैं लेकिन शादी जैसे शुभ कार्यक्रम करने की अभी किसी की इच्छा नहीं है। 
सोनम कपूर की शादी के बारे में कहा जा रहा था कि वे जून-जुलाई में शादी कर लेंगे। लेकिन अब उनकी शादी आगे बढ़ा दी गई है। 
 
सूत्र के मुताबिक श्रीदेवी के निधन के बाद आनंद ने पूरे कपूर परिवार की हिम्मत बनाए रखी। वे सोनम की देखभाल भी करते रहे। अचानक इस घटना के बाद दोनों ने निर्णय लिया है कि वे इस साल शादी नहीं करेंगे। 
 
सोनम कपूर और आनंद आहुजा एक-दूसरे को दो सालों से डेट कर रहे हैं। तभी से आनंद, सोनम के परिवार के साथ काफी घुल-मिल गए हैं और हर वक़्त उनका साथ देते हैं। सोनमअपनी शादी को लेकर उत्सुक हैं, लेकिन अब यह आगे बढ़ा दी गई है। 
ये भी पढ़ें
फैन ने अपनी जायदाद की संजय दत्त के नाम