शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. rubina diliak younger sister jyotika diliak engaged to boyfriend rajat sharma
Written By
Last Modified: शनिवार, 6 नवंबर 2021 (16:22 IST)

रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका ने अपने बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग की सगाई

Rubina Dilaik
'बिग बॉस 14' की विनर रुबीना दिलैक की छोटी बहन ज्योतिका दिलैक ने अपने बॉयफ्रेंड रजत शर्मा संग सगाई कर ली है। इन दोनों की सगाई का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

 
रजत शर्मा ने ज्योतिका संग सगाई का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं। रजत और ज्योतिका की सगाई दिवाली के ठीक अगले दिन यानी कि 5 नवंबर को हुई। 
 
इस खास मौके पर ज्योतिका पर्पल रंग का लहंगा पहने हुई दिखीं तो वहीं रजत क्रीम कलर की सीक्वेंस वर्क की शेरवानी पहने हुए दिखाई दिए। 
 
इस वीडियो पर 'बिग बॉस 14' में नजर आ चुके जान कुमार सानू ने कमेंट किया और दोनों को सगाई की शुभकामनाएं दीं। वहीं रुबीना ने दिल वाला इमोजी बनाया।
 
बता दें कि ज्योतिका अपनी बहन को सपोर्ट करने बिग बॉस के घर में भी पहुंची थीं। वह सोशल मीडिया इंफ्लूएसर और कंटेंट क्रिएटर हैं। ज्योतिका कई विज्ञापनों में नजर आ चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
ठंड में घूमने लायक 5 खास जगह