शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rishi kapoor tell the reason why did not give ranbir kapoor any nick name
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019 (12:50 IST)

इस वजह से ऋषि कपूर ने नहीं रखा अपने बच्चों का निक नेम

इस वजह से ऋषि कपूर ने नहीं रखा अपने बच्चों का निक नेम - rishi kapoor tell the reason why did not give ranbir kapoor any nick name
बॉलीवुड में स्टार्स के निकनेम होना आम बात है। कपूर खानदान में लगभग सभी सितारे अपने असली नाम के साथ निक नेम से भी जाने जाते हैं। करीना कपूर को बेबो और करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है। इसके अलावा ऋषि कपूर को चिंटू के नाम से जाना जाता है।

 
हाल ही में ऋषि ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने अपने निक नेम की तस्वीर लगाई हुई है। वहीं दूसरे ट्वीट में ऋषि कपूर ने लिखा, ऋषि कपूर के नाम पर वापस आने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। पैरेंट्स को अपने बच्चों का निक नेम नहीं रखना चाहिए, मैंने ऐसा कभी नहीं किया।
 
ऋषि कपूर ने अपने निक नेम पर बात करते हुए कहा कि मुझे निक नेम अच्छे नहीं लगते। माता-पिता को अपने बच्चों को निक नेम नहीं देना चाहिए। 
 
ऋषि कुछ समय पहले ही अमेरिका से कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। इसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।
ये भी पढ़ें
पप्पूजी का Dhansu Interview : जोक पढ़कर इतना हंसेंगे कि पेट दुखने लगेगा