शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rajkumar rao with girlfriend patralekha
Written By

गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां बिता रहे राजकुमार राव, देखिए फोटो

गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां बिता रहे राजकुमार राव, देखिए फोटो - rajkumar rao with girlfriend patralekha
हाल ही में टैलेंटेड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'ओमेर्ता' रिलीज़ हुई जिसे क्रिटिक्स ने काफी पसंद किया है। फिल्म में राजकुमार एक आतंकवादी बने हैं और उनकी एक्टिंग शानदार है। इसके अलावा वे फिल्म मेंटल है क्या और फन्ने खां जैसी फिल्में भी कर रहे हैं। 
 
वे लगातार अपने काम में लगे रहते हैं और एक के बाद एक प्रोजेक्ट्स उनके पास आ रहे हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं लेकिन यह उनके सेट से नहीं है। राजकुमार जो हमेशा अपने कामों में लगे रहते हैं वे इस बार छुट्टियां बिताते नज़र आए हैं। राजकुमार उनकी गर्लफ्रेंड एक्टर पत्रलेखा के साथ नज़र आए हैं। 
 
राजकुमार राव ने कुछ दिनों पहले अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिसमें वे पत्रलेखा के साथ लॉस एंजिल्स घुम रहे हैं। एक पिक्चर में वे डांस का पोज़ दिए खड़े हैं जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा है रोल साउंड.. रोल कैमरा.. एक्शन.. मुस्कुराने की वजह तुम हो.. 
 

 
इसके अलावा एक और पिक्चर में वे पत्रलेखा के साथ नज़र आ रहे हैं। दोनों बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। 
 
 
राजकुमार और पत्रलेखा ओपन रिलेशनशिप में हैं। फैंस को दोनों साथ में बहुत अच्छे भी लगते हैं। राजकुमार ने पत्रलेखा के लिए जो कैप्शन लिखे हैं उससे तो किसी को भी प्यार हो जाए। पत्रलेखा भी हाल ही में फिल्म 'नानू की जानू' में नज़र आई थीं। इसलिए दोनों ने अपने काम से थोड़ा समय निकालकर एक-दूसरे को दिया। राजकुमार इसके बाद मेंटल है क्या, फन्ने खां, स्त्री, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा जैसी फिल्मों में नज़र आएंगे। 
ये भी पढ़ें
सलमान खान को श्रीकृष्ण का रोल आमिर खान ने ऑफर किया, अमिताभ निभाएंगे यह किरदार