शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. parineeti chopra open up on her wedding news
Written By

अपनी शादी की खबरों को लेकर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

अपनी शादी की खबरों को लेकर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी - parineeti chopra open up on her wedding news
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद कई दिनों से खबर थी परिणीति चोपड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खबर को सच माना जा रहा था। इस खबर के सामने आने के बाद परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपनी शादी पर बयान दिया है।
 
परिणीति ने एक मशहूर अखबार की रिपोर्ट ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, पूरी तरह निराधार और झूठा! जब भी मैं शादी करने जाऊंगी मैं पूरी खुशी से इसकी घोषणा करूंगी। कई दिनों से यह खबरें थीं परिणीति अपने बॉयफ्रेंड चरित देसाई के साथ शादी कर सकती है। जिसका खंडन परिणीति अब कर चुकी हैं। 
 
परिणीति और चरित के बीच रिश्ते की शुरुआत ड्रीम टीम टूर 2016 के दौरान हुई थी। चरित प्रियंका चोपड़ा और रितिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। 
 
प्रियंका चोपड़ा ने जो डिनर की तस्वीर शेयर की थी उसमें परिणीति के पीछे चरित भी दिखाई दे रहे थे और इसी वजह से शादी की खबरें सामने आने लगीं। परिणीति जल्द ही फिल्म संदीप और पिंकी फरार में अर्जुन कपूर के साथ काम करती नजर आएंगी। 
ये भी पढ़ें
ठहाकेदार जोक : डियोड्रेंट खत्म हुआ तो ओडोनि‍ल लगा लिया