गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Parineeti Chopra, Wedding, Arjun Kapoor, Priyanka Chopra
Written By

बहन प्रियंका की शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा भी शादी के मूड में

बहन प्रियंका की शादी के बाद अब परिणीति चोपड़ा भी शादी के मूड में - Parineeti Chopra, Wedding, Arjun Kapoor, Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड निक जोनास के साथ धूमधाम से शादी की। इस शादी में उनकी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी शामिल हुईं और जूते चुराने की रस्म में उन्होंने जीजा निक से पूरे पांच लाख रुपये वसूले। प्रियंका की शादी को देख परिणीति का मूड भी शादी का होने लगा है और खबर मिली है कि वे जल्दी ही शादी करने जा रही हैं। 
 
परिणीति का नाम लगातार चरित देसाई के साथ जोड़ा जा रहा है जो यश राज फिल्म्स और धर्मा प्रोडक्शन के लिए काम करते हैं। 'ओ हमसफर' नामक गाना भी डायरेक्ट कर चुके हैं। परिणीति के साथ उन्होंने कुछ विज्ञापन फिल्में भी बनाई हैं। रितिक रोशन की फिल्म 'अग्निपथ' में भी वे सहायक निर्देशक रह चुके हैं। परिणीति और उनकी पहचान पुरानी है। 
 
सूत्रों का कहना है कि प्रियंका की शादी के बाद घरवाले चाहते हैं कि परिणीति भी अब शादी कर लें और परिणीति का भी मन अब बन रहा है। वैसे भी परिणीति का करियर खास नहीं चल रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही थी। 
 
वैसे परिणीति को बहू के रूप में अर्जुन कपूर की दादी ने भी देखा है। अर्जुन की दादी का कहना है कि अर्जुन की जोड़ी सबसे अच्छी परिणीति के साथ लगती है और दोनों को शादी कर लेना चाहिए। 
ये भी पढ़ें
शाहरुख के बाद रितेश देशमुख निभाएंगे बौने व्यक्ति का किरदार