• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. pankaj tripathi film main atal hoon first song ram dhun out now
Last Modified: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (12:15 IST)

'मैं अटल हूं' का गाना 'राम धुन' रिलीज, सुनकर डूब जाएंगे श्रीराम की भक्ति में

'राम धुन' गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है

pankaj tripathi film main atal hoon first song ram dhun out now - pankaj tripathi film main atal hoon first song ram dhun out now
  • भगवान राम के रंग में रंगा हुआ है गाना
  • गाने को कैलाश खेर ने किया है कम्पोज
  • रिलीज होते ही वायरल हुआ गाना 
Ram Dhun Song: अयोध्या में भव्य मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर चल रही है। हर कोई इस 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसी बीच पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'मैं अटल हूं' का पहला गाना 'राम धुन' रिलीज हुआ है।
 
फिल्म का यह गाना पूरी तरह से भगवान राम के रंग में रंगा हुआ है। फिल्म के रिलीज होने से पहले पद्म श्री कैलाश खेर का लिखा और गाया हुआ राम धुन लॉन्च किया गया है। फिल्म के प्रोड्यूसर विनोद भानुशाली का कहना है कि फिल्म बनने के बाद उन्होंने ये गाना बनाया क्योंकि राम लला आने वाले हैं।
'राम धुन' गाने को कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने ही इस गाने के लिरिक्स भी लिखे है और कंपोज किया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 
 
इस गाने को शेयर करते हुए पंकज त्रिपाठी ने लिखा, 'जब धुनकी लागी राम नाम की, भूल गए सब काम। राम धुन गाना यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। आप भी इसे देख और सुन सकते हैं। फिल्म 'मैं अटल हूं' 19 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।'
गाने को लेकर विनोद भानुशाली ने कहा, इस गाने के लिए उनकी टीम कैलाश खेर से मिलने पहुंची और उनसे आग्रह किया कि वो एक मिनट का राम धुन मूवी के लिए गा दें। इस पर कैलाश खेर ने कहा कि वो एक मिनट की राम धुन नहीं गाएंगे बल्कि पूरा गाना बनाएंगे जिसके बाद उन्होंने 3 दिन में राम धुन तैयार की और इसे गाया भी।
 
बता दें कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। यह फिल्म 19 जनवरी 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 
ये भी पढ़ें
अरमान मलिक का नया गाना 'निन्यारेले' हुआ रिलीज