• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone was suggested to farah khan by malaika arora for om shanti om
Last Updated : शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (11:49 IST)

Deepika Padukone को Malaika Arora की वजह से बॉलीवुड में मिला था पहला ब्रेक

दीपिका कम उम्र में ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा करती थी और वह बैंगलोर से मुंबई शिफ्ट हो गई थीं

Deepika Padukone
दीपिका का नाम सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है 
एक्ट्रेस का जन्म 1989 में डेनमार्क में हुआ था
दीपिका सबसे पहले 'नाम है तेरा' एल्बम में दिखी थीं

deepika padukone birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बैडमिंटन प्लेयर होने के बावजूद दीपिका ने मॉ‍डलिंग की राह चुनी। दीपिका का नाम आज फिल्म इंड्रस्ट्री की सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। दीपिका पादुकोण के पास हमेशा ही फिल्मों की लाइन लगी रहती हैं। 
दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से शुरू किया था। फिल्म में शाहरुख खान के साथ एक नई एक्ट्रेस दीपिका की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। एक ओर जहां फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी वहीं दीपिका को भी एक पहचान मिल गई थी।
 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण को यह फिल्म कैसे मिली थी? ये सारा किस्सा शुरु होता है उस वक्त से जब दीपिका पादुकोण मॉडलिंग किया करती थीं। फैशन डिजाइनर वैंडेल रॉड्रिक्स दीपिका को अच्छी तरह जानते थे। दीपिका की वैंडेल से मुलाकात तब हुई थी जब वह मुंबई आईं और उन्होंने एक वर्कशॉप जॉइन की।
 
दीपिका ने वैंडेल के लिए तकरीबन दो साल तक काम किया था। इस दौरान वह दीपिका की डेडिकेशन और उनके काम से खासा इंप्रेस हुए थे। इसी दौरान वैंडेल ने दीपिका की मुलाकात बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोरा से कराई। मलाइका भी दीपिका के काम से इंप्रेस थीं और जब फराह खान अपनी फिल्म ओम शांति ओम के लिए एक्ट्रेस ढूंढ रही थीं। 
 
तब मलाइका ने ही फराह खान को दीपिका का नाम सुझाया था। फराह खान ने दीपिका से मुलाकात की और फिर बात बन गई। और इस तरह फराह खान को उनकी फिल्म की लीड एक्ट्रेस और दीपिका पादुकोण मिल गईं। 
 
बता दें कि 1986 को डेनमार्क में जन्मीं दीपिका के पिता जाने माने बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण हैं। दीपिका भी नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। दीपिका ने कम उम्र में ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा और बैंगलोर से मुंबई शिफ्ट हो गईं। दीपिका सबसे पहले 2006 में हिमेश रेशमियां के एल्बम 'नाम है तेरा' में नजर आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya