• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ms dhoni the untold story complets 7 years/ disha patani emotional post for sushant singh rajput
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (12:11 IST)

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को 7 साल पूरे, दिशा पाटनी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद

'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज को 7 साल पूरे, दिशा पाटनी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद | ms dhoni the untold story complets 7 years/ disha patani emotional post for sushant singh rajput
MS Dhoni The Untold Story: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' को रिलीज हुए 7 साल पूरे हो गए हैं। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और दिशा पाटनी भी अहम किरदार में नजर आई थीं। 
 
'एमएस धोनी' से दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म की रिलीज को 7 साल पूरे होने पर दिशा ने एक पोस्ट शेयर करके सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है। दिशा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह और सुशांत नजर आ रहे हैं।
 
इसके साथ दिशा पाटनी ने लिखा, इस खूबसूरत सफर और हिंदी सिनेमा में मेरी पहली फिल्म के लिए आभारी हूं, पूरे दिल से प्यार करें और उन लोगों को संजोएं जो आपको खुश करते हैं और जीवन की भी बातें सुनें। पछतावे के लिए ये दुनिया बहुत छोटी है। हम अलविदा नहीं कह सके लेकिन मुझे आशा है कि आप खुश और शांति में होंगे।
 
बता दें कि नीरज पांडे के निर्देशन में बनी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म है। इसमें दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म में दिशा धोनी की पहली गर्लफ्रेंड के किरदार में थीं, जिनकी एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
साउथ एक्टर की कार ने फुटपाथ पर चल रहे दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत