शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora and arjun kapoor spotted at airport celebrated birthday in itlay
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (14:55 IST)

मलाइका अरोरा ने इटली में इस शख्स के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट

मलाइका अरोरा ने इटली में इस शख्स के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट - malaika arora and arjun kapoor spotted at airport celebrated birthday in itlay
मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर को इन दिनों कई बार एक-दूसरे के साथ देखा गया है, ऐसे में इनके अफेयर की खबरें जोर पकड़ती जा रही  हैं। दोनों इन दिनों मीडिया में हॉट टॉपिक बने हुए हैं। 
 
हाल ही में मलाइका ने इटली में अपना जन्मदिन (23 अक्टोबर) मनाया। खबरें है कि इस मौके पर अर्जुन कपूर भी साथ थे। जब वे दोनों वापस मुंबई लौटे तो एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया। 
 
खबरें हैं कि दोनों अपने रिलेशनशिप को जल्द ही ऑफिशियल करने वाले हैं। वे एक-दूसरे के नजदीक आ गए हैं और अक्‍सर साथ दिखाई देते हैं। हाल ही में इंडियाज गॉट टैलेंट के पहले एपिसोड में अर्जुन कपूर और मलाइका हाथ में हाथ पकड़े नजर आए थे। 
 
2017 में अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्ते काफी मजबूत नजर आए हैं। मलाइका की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अरबाज खान संग उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में रही है। 
 
खबर है कि मलाइका से अर्जुन की नजदीकियों के चलते सलमान खान उनसे नाराज हैं।
ये भी पढ़ें
रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड से जाएंगे सिर्फ 4 लोग!