शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. 4 bollywood stars to go for ranveer singh and deepika wedding
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (15:58 IST)

रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड से जाएंगे सिर्फ 4 लोग!

रणवीर-दीपिका की शादी में बॉलीवुड से जाएंगे सिर्फ 4 लोग! - 4 bollywood stars to go for ranveer singh and deepika wedding
बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में सोशल मीडिया से अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है। दोनो ने सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर कर बताया की उनकी शादी 14 और 15 नवंबर को होने जा रही हैं। 
 
फिल्म रामलीला में पहली बार साथ आई इस जोड़ी ने बाजीराव मस्तानी और फिर पद्मावत में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों पर जादू चलाया। इन दोनों के बीच की ऑन स्क्रीन हॉट केमिस्ट्री को लोगों ने भी काफी पसंद किया। दीपिका-रणवीर का 5 साल वाला लंबा रिलेशन अब जाकर शादी की मंजिल तक पहुंचा है।
 
खबरों के मुताबिक रणवीर और दीपिका की शादी में साउथ और नॉर्थ रीति-रिवाजों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा क्योंकि दीपिका कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं वही रणवीर सिंह पंजाब से। रिपोर्ट के अनुसार 14 नवंबर को इनकी शादी साउध इंडियन रीति-रिवाज से होगी और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से होगी। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर-‍दीपिका की शादी में बॉलीवुह से सिर्फ 4 लोग जाएंगे। इसमें शाहरुख खान, फराह खान, आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली का नाम शामिल हैं।
 
शाहरुख के साथ दीपिका की अच्छी बॉन्डिंग है वहीं फराह खान ने ही उन्हें बॉलीवुड में लांच किया था। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस कपल से फेवरेट है और आदित्य चोपड़ा ने रणवीर सिंह को लांच किया था। 
ये भी पढ़ें
जसलीन के साथ अफेयर की बात पर क्या बोले सुखविंदर