बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. katrina or deepika to be roped in salman khan bharat movie
Written By

कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण, कौन बनेगी सलमान खान की पत्नी?

कैटरीना कैफ या दीपिका पादुकोण, कौन बनेगी सलमान खान की पत्नी? - katrina or deepika to be roped in salman khan bharat movie
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सगाई कर ली है और यह खुशखबरी सभी को उत्साहित कर रही है। प्रियंका ने हॉलीवुड से लौटकर सबसे पहले अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' साइन की थी। इसमें उनके साथ सलमान खान थे और दोनों ने फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि वे अब फिल्म से बाहर हो चुकी हैं। 
 
इसकी जानकारी खुद अली अब्बास से सोशल मीडिया पर दी थी। साथ ही उन्होंने प्रियंका और निक के साथ होने की हिंट भी दी थी। ऐसे में प्रियंका तो फिल्म से बाहर हो गई लेकिन अब फिल्म को नई हीरोइन की तलाश करना होगी और यह वाकई मुश्किल काम है। प्रियंका फिलहाल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हैं, ऐसे में फिल्म की दूसरी हीरोइन भी टॉप की होना चाहिए। 
खबर है कि मेकर्स अब फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को अप्रोच किया जा रहा है। फिल्म में हीरोइन को सलमान की पत्नी के रुप में लिया जाना है। ऐसे में बाज़ी कौन मारता है यह तो देखने लायक होगा। यह रोमांचक इसलिए भी होगा क्योंकि दोनों ही एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में फिल्म में जिसे भी चुना जाए, जाहिर सी बात है खटास तो और बढ़ना ही है। कैटरीना कई बार सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं और दर्शक उन्हें साथ देखना पसंद करते हैं। वहीं दीपिका की सलमान खान के साथ यह पहली ही फिल्म होगी। 
 
फिल्म के लिए एक्ट्रेस का चुनाव जल्द ही किया जाना है क्योंकि फिल्म की तैयारी लंबे समय से शुरू हो चुकी है। वहीं प्रियंका भी इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू करने वाली थीं। हालांकि फैंस को प्रियंका के फिल्म छोड़ने की खबर अभी मिली है लेकिन सूत्रों की मानें तो इसकी चर्चा काफी समय से चल रही थी। फिल्म की डेवलपमेंट टीम से प्रियंका चर्चा कर रही थीं। वहीं सलमान इसमें कैटरीना को लेना चाहते हैं। इसके लिए वे उनसे बात भी कर चुके हैं। 
वहीं दीपिका को भी इस किरदार के लिए ऑफर दिया गया है। दीपिका और सलमान ने कभी साथ में काम नहीं किया है। यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों को पसंद आएगी। दोनों सुपरस्टार्स की बड़े परदे पर कैमेस्ट्री देखना दर्शकों के लिए रोमांचक होगा। हालांकि खबरों के मुताबिक दीपिका इस वर्ष के आखिर में रणवीर सिंह से शादी करने वाली हैं इसलिए हो सकता है वे फिल्म ना करें। अब चांस कैटरीना के ही लग रहे हैं। दर्शक दोनों को दोबारा साथ देखना काफी पसंद करेंगे। 
 
प्रियंका चोपड़ा का फिल्म से निकलने का एक और कारण था शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'। दोनों की डेट्स में परेशानी आ रही थी फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर नज़र आएंगे। प्रियंका का इस तरह से फिल्म 'भारत' छोड़ना कुछ लोगों को अनप्रोफेशनल लगा है लेकिन प्रियंका ने समय रहते इसकी सुचना अली अब्बास को दी। अभी फिल्म 'भारत' में हीरोइन ढुंढने के लिए समय है। देखते हैं कैटरीना और दीपिका में से कौन बनेगी सलमान खान की पत्नी।