शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone Wax Statue in Madame Tusaauds Museum
Written By

मैडम तुसाद म्युज़ियम में दीपिका पादुकोण की मस्ती

मैडम तुसाद म्युज़ियम में दीपिका पादुकोण की मस्ती - Deepika Padukone Wax Statue in Madame Tusaauds Museum
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्मों के साथ-साथ एक के बाद एक अचीवमेंट हासिल किए जा रही हैं। हालांकि फिलहाल वे कोई फिल्म नहीं कर रही हैं, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'पद्मावत' ने बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचा कर रख दी थी। 
 
हाल ही में पता चला है कि दीपिका की अचीवमेंट लिस्ट में एक और पाइंट जुड़ गया है। वे जल्द ही मैडम तुसाद म्युज़ियम में नज़र आएंगी। यानी कि उनका भी मोम का पुतला इस वर्ल्ड फेमस म्युज़ियम में नज़र आएगा। खास बात यह है कि दीपिका का यह वैक्स स्टैच्यु दिल्ली और लंदन दोनों जगह लगने वाला है। लंदन में यह 2019 की शुरुआत में लग जाएगा। वहीं दिल्ली के म्युज़ियम में इसे कुछ महीनों बाद लगाया जाएगा। 
 
इसकी जानकारी खुद दीपिका पादुकोण ने दी है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ मज़ेदार तस्वीरें पोस्ट कर बताया कि वे अपने वैक्स स्टैच्यु की तैयारी करने के साथ कितनी मस्ती कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा इट्स ऑल अबाउट द डिटेल्स... 
दीपिका अपनी आंखों और चेहरे का साइज़ दे रही हैं। दीपिका के इन पिक्चर्स में उनका फैशन ट्रेंड भी देखा जा सकता है। 
दीपिका अपना हेयर कलर मैच करवा रही हैं। उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखकर ही पता चल रहा है कि वे कितनी खुश हैं।  
दीपिका इसी बीच मस्ती करने से भी नहीं चुक रहीं।