मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Aarav kumar, Alia Bhat, Date
Written By

अक्षय कुमार के बेटे आरव इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के हुए दीवाने, ले जाना चाहते हैं डेट पर

अक्षय कुमार के बेटे आरव इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के हुए दीवाने, ले जाना चाहते हैं डेट पर - Akshay Kumar, Aarav kumar, Alia Bhat, Date
बॉलीवुड स्टार्स के साथ उनके बच्चे भी आकर्षण का केन्द्र होते हैं और उनकी पूछ-परख किसी सितारे से कम नहीं होती है। बॉलीवुड में आने के पहले ही उन्हें करोड़ों लोग पहचानने लग जाते हैं और लाखों फैंस बन जाते हैं। 
 
जाह्नवी कपूर, आराध्या बच्चन, तैमूर अली खान, सारा अली खान, सुहाना खान सहित कई ऐसे उदाहरण हैं। इनमें से एक हैं अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार। 
 
आरव कैमरे से थोड़ा शरमाते हैं, लेकिन अब जरा खुलने लगे हैं। दिल की बात कहने लगे हैं और लग रहा है कि चार-पांच साल बाद अक्षय का यह बेटा फिल्मों में दिखाई देगा। वैसे आरव के नाना राजेश खन्ना तो भविष्यवाणी करके गए हैं कि आरव बहुत बड़ा स्टार बनेगा। आरव हुए इस एक्ट्रेस के दीवाने... 

आरव इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दीवाने हैं। आरव का कहना है कि वे आलिया को बेहतरीन अभिनेत्री मानते हैं और उनकी कोई फिल्म मिस नहीं करते। यही नहीं, वह आलिया की हर फिल्म फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखते हैं। 
 
आरव का कहना है कि वे आलिया के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी हर अदा उन्हें पसंद है। वे बेहतरीन अभिनेत्री हैं। डेट पर ले जाना चाहते हैं...

आरव का कहना है कि यदि उन्हें मौका मिले तो वे आलिया को डेट पर ले जाना चाहेंगे। हालांकि उम्र के मामले में आलिया से आरव काफी कम है। इस समय आलिया और रणबीर कपूर की नजदीकियों के चर्चे हैं, ऐसे में यह देखना रोचक होगा कि आरव की बातों पर आलिया क्या रिएक्शन देती हैं। 
ये भी पढ़ें
बिग बॉस 12 होगा धमाकेदार, लेस्बियन्स और गे कपल के साथ ये पार्टिसिपेंट्स आएंगे नजर!