सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anil kapoor workout in minus 110 degree celsius video goes viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (11:17 IST)

अनिल कपूर का वर्कआउट देख फैंस के छूटे पसीने, माइनस 110 डिग्री तापमान में शर्टलेस होकर लगाई दौड़

anil kapoor
बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर 66 साल की उम्र में भी फिटनेस के मामले में कई एक्टर्स को मात देते नजर आते हैं। खुद को फिट रखने के लिए हर रोज सुबह एक्सरसाइज करना, ट्रेडमिल पर दौड़ना अनिल कपूर के रूटीन में शामिल है। अनिल कपूर अक्सर अपनी वर्कआउट वीडियो और फोटो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। 
 
 
हाल ही में अनिल कपूर ने अपने वर्कआउट सेशन की वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह -110 डिग्री तापमान पर ऑक्सीजन मास्क लगाकर वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
 
अनिल कपूर एक चैंबर के अंदर सिर्फ हाफ पैंद पहने वर्कआउट करते दिखरहे हैं। चैंबर के अंदर का तापमान माइनस 110 डिग्री है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, नॉटी 40 का टाइम गया, अब सेक्सी 60 का टाइम है।
 
बता दे कि अनिल कपूर फैट कम करने और फिट होने के लिए क्रायोथेरेपी ले रहे हैं, जिसे कोल्ड थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। अनिल कपूर अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' के लिए इतनी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म में वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आने वाले हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
ये भी पढ़ें
जब भरे बाजार शेफाली शाह के साथ हुआ दुर्व्यवहार, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज