गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. amitabh bachchan shares 43 years old photo amar akbar anthony mahurat
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 मार्च 2020 (07:42 IST)

अमिताभ बच्चन ने शेयर की 43 साल पुरानी तस्वीर, दिखे ये बॉलीवुड के सितारे

अमिताभ बच्चन ने शेयर की 43 साल पुरानी तस्वीर, दिखे ये बॉलीवुड के सितारे - amitabh bachchan shares 43 years old photo amar akbar anthony mahurat
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ कभी अपने हालिया प्रोजेक्ट्स के बारे में डिटेल्स शेयर करते हैं तो कभी-कभी वे कुछ थ्रोबैक तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 43 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है।

 
यह तस्वीर अमिताभ की साल 1977 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' के सेट की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट ‍तस्वीर में अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बॉबी, मनमोहन देसाई, नीतू सिंह, विनोद खन्ना, धर्मेंद्र नजर आ रहे हैं। 
 
अमिताभ ने तस्वीर साझा करने के साथ लिखा, 'अमर एकबर एंथोनी का मुहूर्त। दाएं तरफ मान जी (मनमोहन देसाई), सर झुकाए हुए अमिताभ बच्चन, परवीन बाबी, शबाना आजमी, नीतू सिंह, विनोद खन्ना और धरमजी जिन्होंने क्लैप दिया था। ये फिल्म अकेले मुंबई के 25 थियेटर में 25 हफ्तों तक चली थी। आप पूरे देश में कल्पना कीजिए।'
बता दें कि मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दी थी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिला था। फिल्म को आज भी काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 
 
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास इस समय उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में वे अहम रोल निभाते नजर आएंगे। गुलाबो सिताबो में अमिताभ आयुष्मान खुराना के साथ दिखेंगे। इसके अलावा वे चेहरे और झुंड फिल्म का भी हिस्सा हैं।