• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. malaika arora breaks down after listing the contestant story on indias best dancer set
Written By
Last Modified: सोमवार, 2 मार्च 2020 (16:19 IST)

इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर इमोशनल हुईं मलाइका अरोरा, शेयर की अपनी निजी जिंदगी की बातें

इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर इमोशनल हुईं मलाइका अरोरा, शेयर की अपनी निजी जिंदगी की बातें - malaika arora breaks down after listing the contestant story on indias best dancer set
मलाइका अरोरा इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' जज कर रही हैं। इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लुइस नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वो अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका अरोरा शायद ही कभी अपनी निजी जिंदगी के बारें में कभी बताती हों।

 
लेकिन इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर ऐसा कुछ हुआ जिसके बाद मलाइका अरोरा फूट-फूट कर रो पड़ीं और अपनी निजी जिंदगी के बारें में बातें की।  
दरअसल, शो के ऑडिशन राउंड में एक कंटेस्टेंट आईं। उन्होंने डांस करने के बाद बताया कि जब उनकी उम्र महज दो साल थी तभी उनके पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया। इसके बाद उनकी मां ने ही उन्हें पाला। उनकी एक छोटी बहन भी हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी को पूरा सपोर्ट किया। हर तरह के काम करके उन्होंने अपनी बेटी को डांसर बनाया।

जब डांस के बाद उस कंटेस्टेंट की मां स्टेज पर आईं तो उन्होंने बताया उनका पति उन्हें काफी मारते-पीटते थे। इसीलिए वे अपने पति से अलग हो गईं। इसके बाद से उन्होंने खुद से अपनी बेटियों को पाला। यह कहानी सुनने के बाद मलाइका काफी इमोशनल हो गईं। 
 
मलाइका ने कहा, उनकी निजी जिंदगी की कहानी और इस कंटेस्टेंट की जिंदगी की कहानी काफी मिलती जुलती है इसके बाद बोलते-बोलते वो रोने लगीं। उन्होंने बताया जिस तरह से कंटेस्टेंट की एक छोटी बहन हैं। ठीक उसी तरह से उनकी भी छोटी बहन अमृता हैं।

उन्होंने कहा, जिस तरह से वो बड़ी होकर डांसर बनना चाहती हैं, उसी तरह वह भी डांसर बनाना चाहती थीं। जिस तरह कंटस्टेंट के पिता ने उनकी मां को छोड़ दिया। उसी तरह उनकी मां ने भी उन्हें पाला है। वो ही दोनों बहनों के लिए माता-पिता दोनों हैं। क्योंकि जब उनकी उम्र 11 साल की थी तभी उनके मां-पिता का डायवोर्स हो गया था।
 
इतना कहते-कहते मलाइका फूट-फूट कर रोनें लगीं। इसके बाद शो के जज टेरेंस लुईस ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दिया। टेरेंस ने कहा कि वो जितना मलाइका को जानते हैं उतने में उन्होंने बहुत कम देखा है जब मलाइका कभी अपनी निजी जिंदगी के बारें में लोगों को बताती हैं। लेकिन यह कुछ ऐसा मौका है उन्होंने ये बातें बताईं। 
 
ये भी पढ़ें
बागी 3 के निर्देशक अहमद खान ने टाइगर श्रॉफ की तारीफ में कही यह बात