शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. aishwarya rai bachchan on instagram
Written By

अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय बच्चन ने क्यों बनाई दूरी?

अभिषेक बच्चन से ऐश्वर्या राय बच्चन ने क्यों बनाई दूरी? - aishwarya rai bachchan on instagram
पिछले ही हफ्ते की बात है जब सभी की चहेती एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने इंस्टाग्राम जॉइन किया था। सोशल मीडिया से दूर रहने वाली ऐश्वर्या  ने 17वें कान फिल्म फेस्टिवल में आने से पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। 
 
ऐश्वर्या के फैंस की लिस्ट बहुत बड़ी है। ऐसे में उम्मीद थी कि अकाउंट बनते ही उनके फॉलोअर्स की बाढ़ सी आ जाएगी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं  और उनके कम फॉलोअर्स बनने की वजह ऐश्वर्या ने अपनी पीआर टीम को फटकारा। पीआर टीम ने ऐश्वर्या के अकाउंट को ठीक तरह से प्रस्तुत नहीं किया इसलिए उनके फॉलोअर्स बहुत धीरे-धीरे बढ़ रहे थे। 
 
हालांकि ऐश्वर्या ने हार नहीं मानी। पूर्व मिस यूनिवर्स सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हैं इसलिए उनके फॉलोअर्स भी बहुत होने की  उम्मीद थी। फिलहाल ऐश्वर्या के 2.9 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐश्वर्या लगातार इंस्टाग्राम पर अपने पिक्चर्स पोस्ट करती रहती हैं। इन पोस्ट्स को और क्युट बनाने के लिए ऐश्वर्या के पति अभिषेक बच्चन भी अपनी पूरी कोशिश करते हैं। वे अपनी प्यारे वाइफ के पिक्चर्स पर क्युट कमेंट्स  करते रहते हैं। 
 
हालांकि एक बात समझ नहीं आ रही। ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर किसी को फॉलो नहीं कर रहीं। यहां तक कि अपने पति अभिषेक बच्चन को भी नहीं।  ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं लेकिन वे भी किसी को फॉलो नहीं करते। इस मामले में ससुर और बहु  की जोड़ी एकदम परफेक्ट है। देखते हैं ऐश्वर्या और कितना जादु बरसाती हैं। 
ये भी पढ़ें
कास्टिंग काउच को लेकर ये क्या कह दिया आलिया भट्ट ने