शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. भोपाल
  4. Ancient statues
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 जनवरी 2017 (18:10 IST)

मंदिरों से मिलीं 20 दुर्लभ प्राचीन प्रतिमाएं

Ancient statues । मंदिरों से मिलीं 20 दुर्लभ प्राचीन प्रतिमाएं - Ancient statues
भोपाल। पुरातत्व विभाग के तकनीकी दल ने मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जावर तहसील के ग्राम वीलपान के समीप बसे देवबड़ला में परमाकालीन 2 मंदिर ढूंढ निकाले हैं। इन मंदिरों से  11वीं-12वीं शती की 20 प्राचीन एवं दुर्लभ प्रतिमाएं मिली हैं।
 
मध्यप्रदेश के पुरातत्व आयुक्त अनुपम राजन ने शनिवार को बताया कि पुरातत्व विभाग के  पुरातत्वविदों द्वारा करवाई गई मलबे की साफ-सफाई में प्राचीन मंदिर के मिलने की संभावना को देखते हुए खुदाई का कार्य करवाया गया।
 
उन्होंने बताया कि खुदाई में 2 मंदिर, जो 11वीं और 12वीं सदी के हैं, प्रकाश में आए हैं। मंदिर  क्रमांक 1 शिव मंदिर और मंदिर क्रमांक 2 विष्णु मंदिर से हिन्दू देवी-देवताओं की 20 दुर्लभ  प्रतिमाएं मिली हैं। इनमें ब्रहमदेव, गौरी, भैरव, भूवराह, देवी लक्ष्मी, योगिनी और शिव नटराज  की प्राचीन प्रतिमाएं शामिल हैं। 
 
इन प्राचीन प्रतिमाओं को नवीन राम मंदिर में सुरक्षित रखवा दिया गया है। राजन ने बताया  कि दोनों प्राचीन मंदिर प्राकृतिक आपदा के कारण ध्वस्त हुए थे। इन मंदिरों को मूल स्वरूप में  दुबारा निर्मित करवाया जाएगा।
 
पुरातत्व आयुक्त ने प्राचीन मंदिर खोजने वाले तकनीकी दल के डॉ. रमेश यादव, जीपी सिंह  चौहान, राघवेन्द्र तिवारी, जाकिर हुसैन और डॉ. धुवेन्द्र सिंह जोधा के प्रयासों की प्रशंसा कर  उन्हें बधाई दी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पूर्व सेनाध्यक्ष जेजे सिंह अकाली दल में शामिल