गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 14 - 20 May 2018

14 से 20 मई 2018 : साप्ताहिक राशिफल

14 से 20 मई 2018 : साप्ताहिक राशिफल। Weekly Horoscope 14 - 20 May 2018 - Weekly Horoscope 14 - 20 May 2018
नए सप्ताह के चमकते सितारे क्या लाए हैं आपके लिए 
मेष
 
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
पढाई के स्तर पर थोड़ा सुधार करना पड़ सकता है। यह आपके लिए खुशनुमा साबित होगा। पेशेवर स्तर पर अपनी जगह बनाने में सफल रहने के कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी डील के सफल होने से आपके वित्तीय स्थिति मजबूत होने की संभावना है। कुछ महंगा सामान खरीदने के लिए लोन लेने में सफल रहेंगे। किसी आउटडोर पार्टी में हिस्सा लेने जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
किसी की दरियादिली का आपको फायदा मिल सकता है। आप जिस व्यक्ति के व्यवहार को लेकर आशंकित रहते थे उसके प्रति सकारात्मक सोच पैदा होने की संभावना है। किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद कर आप सम्मान का हकदार बन सकते हैं। पेशेवर स्तर पर किसी जिम्मेदारी को निभाकर बॉस की नजर में अपनी जगह बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा हरा
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
पेशेवर स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। जो कार्य आपने निर्धारित किया है उसे हर हाल में पूरा करेंगे, चाहे रास्ते में कितनी ही बाधाएं आए, आप काम को अधूरा नहीं छोड़ सकते। वर्तमान आमदनी आपके लिए काफी नहीं है, अधिक आमदनी के लिए प्रयास किए जाने की संभावना है। खानपान में परहेज और व्यायाम अपनाकर आप अपने बेहतर स्वास्थ्य का लाभ ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
सामाजिक स्तर पर आगे आने के लिए कोई योजना बनाए जाने की संभावना है। अब आप सही मायने में खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं, ये सब आपकी अथक मेहनत का नतीजा है। आप जो भी काम करते हैं उसमें स्थिरता लाने की जरूरत हो सकती है। आपके विभिन्न शौक आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। आर्थिक स्तर पर मजबूती आने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : क्रीम
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
सामाजिक मामले में किसी को आपकी जरूरत हो, तो उसके लिए उपलब्ध रहने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत के स्तर पर परेशानी रहने की संभावना है। फिट रहने के लिए जरूरी कदम उठा सकते हैं। अपनी जरूरतों को थोड़ा कम करना जरूरी होगा। पेशेवर स्तर पर आया बदलाव आपको परेशान कर सकता है, लेकिन जल्द ही स्थिति अनुकूल हो जाने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर आपको तरक्की मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के संदिग्ध व्यवहार से आपको परेशानी रहने वाली है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
आप अपनी पसंद के किसी काम में वॉलेंटियर की भूमिका निभा सकते हैं। वापसी करने की शानदार क्षमता का प्रदर्शन करेंगे, पढ़ाई पर फोकस बनाने में सफलता मिलने की उम्मीद है। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का विश्वासपात्र बन सकते हैं। अतिरिक्त आमदनी होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है। परिवार के स्तर पर खुशहाली कायम रहने की उम्मीद है। 
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आपने जिसका भला किया था, वो भी आपके काम आ सकता है। सेहत के लिए उठाए जा रहे कदम का सकारात्मक परिणाम नजर आने की उम्मीद है। पेशेवर स्तर पर नई ऊंचाई पर पहुंचने की संभावना है। संभव है कि कोई आपकी आमदनी बढ़ाने का कारण साबित हो। निर्धारित समय में किसी कठिन काम को पूरा कर सकते हैं। परिवार से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
पेशेवर स्तर पर स्थिति आपके प्रतिकूल हो सकती है। सहकर्मी और बॉस का बदला बर्ताव झेलना पड़ सकता है। आपका विचार नहीं माना जाएगा जिसकी वजह से आपके नाराज होने की संभावना है। कामकाज में व्यवस्थित नहीं रहने से आपको अपनी जिम्मेदारी निभाने में कठिनाई हो सकती है। मौसम की वजह से व्यायाम में नियमित रहने में दिक्कत आ सकती है।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आपके घर कोई मेहमान आने वाला है, रोमांचक समय बिताए जाने की संभावना है। कार्यस्थल पर किसी और को अपना काम सौंपकर आप अपना बोझ हल्का कर सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम को निर्धारित समय में पूरा करने में सफल रहेंगे। आपके ऊपर अतिरिक्त खर्च का भार आने की संभावना है, बिना किसी समस्या के इसे पूरा कर सकते हैं। पहली नजर में प्यार होने के संकेत हैं। किसी रोमांचक यात्रा पर जाने की उम्मीद है।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
कोई लाभ मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपने कोई योजना बनाई है, तो आपके आत्मविश्वास को कम किए बिना इसमें परिवर्तन किए जाने की संभावना है। व्यापारिक स्तर पर पेमेंट को लेकर कामगारों से समस्या हो सकती है। परिवारिक स्तर पर किसी मामले को लेकर विवाद होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : बैंगनी
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
किसी नजदीकी प्रतियोगिता में आगे जाने के लिए आपको अथक प्रयास करना पड़ सकता है। आपके लिए हारकर रहना मुश्किल रहेगा लेकिन आप मजबूती से इसका सामना करने में सक्षम हैं। पेशेवर स्तर पर किनारे किए जाने के बाद आप शानदार वापसी कर सकते हैं। काम के मामले में आपके सामने शानदार मौका आने वाला है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की उम्मीद है, कहीं से अप्रत्याशित आमदनी हो सकती है।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा नीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
खुद को नए माहौल में ढालने के लिए आप अपनी तरफ से प्रयत्न कर सकते हैं। पेशेवर स्तर पर कोई बड़ी घटना आपको केंद्र में लाने वाली है। किसी कठिन प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल होने की उम्मीद है। अकेलेपन की तुलना में वर्तमान संबंध में बेहद खुशी मिलने की अपेक्षा रख सकते हैं। किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए विदेश जा सकते हैं। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने सपनों को दिल खोलकर जी सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : रोजी ब्राउन