शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 16 June Horoscope

16 जून 2018 का राशिफल और उपाय...

16 जून 2018 का राशिफल और उपाय...। Horoscope 16 June - 16 June Horoscope
* आज के शुभ और कल्याणकारी उपाय, राशि अनुसार...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : थोड़ी मेहनत से अधिक लाभ होगा। कारोबार में आय बढ़ेगी। कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहमानों पर व्यय होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। नकारात्मकता बढ़ेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।
 
 

 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा मनोरंजक होगी। बाहरी सहयोग से काम बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, प्रयास करें।
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : योजना फलीभूत होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राजकीय सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी तथा लापरवाही से बड़ा नुकसान संभव है। कुसंगति से बचें। आय सामान्य रहेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। थकान महसूस होगी। लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : मेहनत अधिक होगी। आराम नहीं मिलेगा। आय में कमी होगी। विवाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
 
ये भी पढ़ें
18 से 24 जून 2018 : साप्ताहिक राशिफल