मंगलवार, 26 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Cancer Astrological sign

कैसे होते हैं कर्क राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...

कैसे होते हैं कर्क राशि वाले जातक, जानिए अपना व्यक्तित्व...। Cancer Astrological sign - Cancer Astrological sign
हम वेबदुनिया के पाठकों के लिए क्रमश: समस्त 12 राशियों व उन राशियों में जन्मे जातकों के व्यक्तित्व के गुण-दोष की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रस्तुत है कर्क राशि में जन्मे जातकों का व्यक्तित्व-
 
राशि-कर्क
स्वामी ग्रह-चन्द्र
गुणधर्म-चर
तत्व-जल
उदय-पृष्ठोदय
दिशा-उत्तर
स्वरूप- केकड़ा
 
राशि वाले जातक-
कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता है। कर्क राशि वाले जातकों का स्वभाव भी चन्द्र की तरह कोमल व परिवर्तनशील होता है। कर्क राशि वाले जातक संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। वे कल्पनाशील होते हैं।

कर्क राशि जातकों को स्त्री जातकों के प्रति विशेष आकर्षण रहता है। कर्क राशि वाले जातकों थोड़े उत्तेजनात्मक स्वभाव वाले होते हैं। वे जितनी शीघ्रता से क्रोधित होते हैं उतनी ही शीघ्रता से शान्त हो जाते हैं। कर्क राशि वाले जातक दिखने में प्राय: सुन्दर एवं आकर्षक होते हैं। उनका रंग गोरा अथवा गेहुंआ होता है।

कर्क राशि वाले जातकों को पर्यटन बहुत अधिक पसन्द होता है। उन्हें गीत-संगीत से बेहद लगाव होता है। कर्क राशि वाले जातक लोकप्रिय होते हैं एवं सामाजिक जीवन में सफ़लता प्राप्त करते हैं। ये शत्रु पराभव में बहुत सफ़ल होते हैं। कर्क लग्न वाले जातकों का दाम्पत्य प्राय: सुखद नहीं होता है।

कर्क राशि वाले जातकों का बचपन थोड़ा कठिनाईयों भरा होता है किन्तु मध्यावस्था में वे सफ़लता अर्जित करते हैं। कर्क राशि वाले जातक को तरल पदार्थों जैसे मिनिरल वाटर, दूध, डेयरी, फ़लों के रस आदि के व्यापार से विशेष लाभ होता है।

कर्क राशि वाले जातक प्राय: कवि, उपदेशक, रत्न व्यापार, स्त्री सौंदर्य की वस्तुएं, जनरल स्टोर्स, न्यायाधीश, प्रबन्धन आदि क्षेत्रों में सफ़ल होते हैं।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
सम्पर्क: [email protected]
 
ये भी पढ़ें
क्या आपने कभी बनाई है सत्तू की यह मिठाई, अगर नहीं तो अवश्य बनाएं...