शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 June Horoscope

10 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

10 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 10 June Horoscope
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 
मेष- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। कानूनी बाधा दूर होगी। निवेशादि लाभ देंगे। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
वृषभ- यात्रा में सावधानी रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही भारी पड़ सकती है। विवाद को तूल न दें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
मिथुन- झंझटों से दूर रहें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। भवन निर्माण संबंधी बाधा दूर होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
सिंह- भ्रमण व मनोरंजन के कार्यक्रम बनेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- यात्रा सफल रहेगी। थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। अस्वस्थता संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- घर-परिवार की चिंता रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
धनु- आशंका-कुशंका रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- फालतू खर्च बढ़ेगा। विवाद से क्लेश संभव है। लाभ के अवसर टलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
कुंभ- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबारी लाभ बढ़ेगा। थकान संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
मीन- भागदौड़ रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
हर कहीं झुकेंगे तो मुसीबत में पड़ जाएंगे