शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
  6. महिलाओं के लिए जेट की विशेष पेशकश
Written By भाषा

महिलाओं के लिए जेट की विशेष पेशकश

Jet Airways | महिलाओं के लिए जेट की विशेष पेशकश
देश की सबसे बड़ी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए मार्च में महिला यात्रियों के लिए विशेष किराए की पेशकश की है।

कंपनी ने कहा कि 1 से 10 मार्च तक जेट एयरवेज उस प्रत्येक समूह को, जिसमें कम से कम एक महिला शामिल हो, घरेलू यात्रा में मूल किराए में 10 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर मूल किराए में पाँच प्रतिशत की छूट देगी। हालाँकि इस छूट का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कंपनी की वेबसाइट पर टिकट बुक करानी होगी।

जेट एयरवेज के सीईओ निकोस कार्डेसिस ने कहा कि कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला यात्रियों के लिए यह पेशकश की है। कंपनी जेट एयरवेज की सेवाओं में भरोसे के लिए महिलाओं को सम्मानित करना चाहती है। (भाषा)